Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025BCCI confirms Mustafizur Rahman will not play in IPL 2026 after controversy Erupt KKR has this option
IPL 2026 में नहीं खेलेंगे मुस्तफिजुर रहमान, विवाद के बाद BCCI ने किया कंफर्म; केकेआर के पास ये ऑप्शन

IPL 2026 में नहीं खेलेंगे मुस्तफिजुर रहमान, विवाद के बाद BCCI ने किया कंफर्म; केकेआर के पास ये ऑप्शन

संक्षेप:

BCCI Asks KKR To Release Mustafizur Rahman: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 में नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का हिस्सा थे।

Jan 03, 2026 11:24 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का मुद्दा गरमाने के बाद तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। धर्मगुरुओं और राजनेताओं ने आईपीएल 2026 में बांग्लादेश के मुस्तफिजुर को खरीदने के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कड़ी आलोचना की। केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान को लेकर विविादित बयान तक दिए गए। विवाद बढ़ने के बाद बांग्लादेशी क्रिकेटर की भागीदारी को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) पर दबाव बढ़ता जा रहा था। बीसीसीआई ने अब एक्शन लिया है। बोर्ड ने कंफर्म किया मुस्तफिजुर आगामी आईपीएल सीजन में नहीं खेलेंगे। बोर्ड ने फ्रेंचाइजी से गेंदबाज को रिलीज करने का कहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीसीसीआई ने केकेआर को 30 वर्षीय मुस्तफिजुर की जगह रिप्लेसमेंट चुनने का ऑप्शन दिया है। फ्रेंचाइजी ने पिछले महीने मिनी ऑक्शन में की बाएं हाथ के गेंदबाज को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने भी ऑक्शन में गेंदबाज में दिलचस्पी दिखाई थी। वह एक्शन में बिकने वाले एकमात्र बांग्लादेशी प्लेयर थे। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को एएनआई से कहा, “हाल में चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुए बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी केकेआर को बांग्लादेश के उनके एक खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है और बोर्ड ने यह भी कहा है कि अगर वे किसी रिप्लेसमेंट की मांग करते हैं, तो बीसीसीआई उस रिप्लेसमेंट की इजाजत देगा।”

IPL 2025 News in Hindi - आईपीएल 2025 न्यूज़,आईपीएल समाचार
ये भी पढ़ें:शाहरुख जैसे गद्दार; IPL में बांग्लादेशी प्लेयर पर पैसा लुटाने पर भड़के BJP नेता

मुस्तफिजुर को केकेआर ने पहली बार खरीदा था। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पांच टीमों के लिए कुल 65 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 65 विकेट चटकाए। उन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। वह 2018 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा बने। वह आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) में थे। मुस्तफिजुर 2022 और 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) स्क्वॉड में शामिल रहे। उन्हें आईपीएल 2024 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में गए और 2025 में डीसी में लौटे।

ये भी पढ़ें:IPL में बांग्लादेशी क्रिकेटर को लेकर आक्रोश, कथावाचक ने दी चेतावनी

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने हाल ही में शाहरुख खान से अपील की थी कि बंगलादेश के खिलाफ लोगों में फैले गुस्से को देखते हुए फ्रेंचाइजी फैसले पर फिर से विचार करे। उन्होंने कहा कि इस समय किसी बंगलादेशी खिलाड़ी के साथ जुड़ने से लोगों में गुस्सा भड़क सकता है। भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक संगीत सोम ने शाहरुख को 'गद्दार' कहा और बोले कि किसी भी बंगलादेशी खिलाड़ी को भारत में खेलने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। वहीं, जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि शाहरुख का रवैया हमेशा से एक 'गद्दार' जैसा रहा है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।