IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी, तीसरे नंबर पर पहुंचे गिल-सुदर्शन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। 

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी, तीसरे नंबर पर पहुंचे गिल-सुदर्शन

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। शुक्रवार, 24 अप्रैल को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 12.4 ओवर में 128 रन जोड़े। इस शतकीय साझेदारी के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा बार किसी भी विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करने वाले बल्लेबाजों की सूची में साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी तीसरे नंबर पर आ गई है। इन दोनों बल्लेबाजों ने अब तक आईपीएल में 8 बार शतकीय साझेदारी कर दी है।

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का कोई जबाव नहीं है। आईपीएल में इस जोड़ी ने सबसे अधिक बार शतकीय साझेदारी की है। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 10 बार शतकीय साझेदारी की है, जोकि आज तक किसी भी अन्य पेयर नहीं तोड़ सका है। लिस्ट में दूसरे स्थान पर विराट कोहली के साथ क्रिस गेल की जोड़ी का नाम है। क्रिस गेल और किंग कोहली की जोड़ी ने आईपीएल में कुल 9 बार शतकीय साझेदारी की है और वे विराट-डिविलियर्स की जोड़ से सिर्फ एक शतकीय साझेदारी पीछे हैं। इस सूची में 8 शतकीय साझेदारियों के साथ साई सुदर्शन और शुभमन गिल तीसरे स्थान पर हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल में सबसे अधिक शतकों का रिकॉर्ड (किसी भी विकेट के लिए):

10 - विराट कोहली और एबी डी विलियर्स,

9 - विराट कोहली और क्रिस गेल,

8 - साई सुदर्शन और शुभमन गिल

आज के मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को निर्धारित बीस ओवर में 206 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शतकीय पारी खेली हालांकि, अगली गेंद पर वे आउट हो गए और उनका कुल स्कोर 58 गेंदों पर 100 रन ही रहा। कप्तान गिल ने 24 गेंदों में 32 रन की पारी खेली, वहीं, जोस बटलर और जेसन होल्डर ने भी अच्छे कैमियो खेले। आरसीबी के गेंदबाजों ने अंत के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की। इस लक्ष्य के खिलाफ आरसीबी ने शानदार शुरुआत की है। कोहली और पडिकल क्रीज पर जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। देखना होगा इस मैच को कौन जीतता है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।