IPL में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ने वाले बैटर, तिलक वर्मा का नाम भी शामिल
तिलक वर्मा ने जीटी के खिलाफ 45 गेंदों में शतक जड़ दिया गया। इस शतकीय पारी के साथ तिलक वर्मा आईपीएल में 5 नबर या उससे नीचे की पोजीशन पर बैटिंग करते हुए शतक जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। तिलक वर्मा से पहले सिर्फ तीन बल्लेबाजों ने ही यह खास मुकाम हासिल किया था।

सोमवार, 20 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में कमाल कर दिया। उन्होंने 45 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए और नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया। अपनी पारी के दौरान तिलक ने 8 चौके और 7 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 224.44 का रहा। इस शतकीय पारी के साथ तिलक वर्मा के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है। वे आईपीएल में 5 नबर या उससे नीचे की पोजीशन पर बैटिंग करते हुए शतक जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। तिलक वर्मा से पहले सिर्फ तीन बल्लेबाजों ने ही यह खास मुकाम हासिल किया था।
आईपीएल के इतिहास में सबसे पहले 5 नंबर या उससे नीचे की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने का कारनामा युसूफ पठान ने किया था। उन्होंने साल 2010 के आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ ब्रेबोर्न के मैदान पर 37 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रचा था। युसूफ पठान के बाद आईपीएल में पांच नंबर या उससे नीचे की पोजीशन पर बैटिंग करते हुए शतकीय पारी खेलने कारनामा करने वाले दूसरे बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर मिले। मिलर ने साल 2013 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ मोहली में 38 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए थे। इस सूची में तीसरे स्थान पर बेन स्टोक्स का नाम है। मौजूदा समय के टेस्ट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक बेनस्टोक्स का एक समय था जब वे आईपीएल और अन्य दूसरे टी-20 लीग में भी तहलका मचा दिया करते थे। उन्होंने साल 2017 में आरपीएस की ओर से खेलते हुए पुणे में जीएल के खिलाफ 63 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए थे। अब इस सूची में चौथे स्थान पर तिलक वर्मा का नाम है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए।
आईपीएल में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक
100 (37) - यूसुफ पठान (आरआर) बनाम एमआई, ब्रेबोर्न, 2010
101* (38) - डेविड मिलर (केएक्सआईपी) बनाम आरसीबी, मोहाली, 2013
103* (63) - बेन स्टोक्स (आरपीएस) बनाम जीएल, पुणे, 2017
101* (45) - तिलक वर्मा (एमआई) बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2026
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



