बाबर आजम ने WTC में मारी स्टीव स्मिथ और जो रूट के क्लब में एंट्री, टॉप-5 में एकमात्र भारतीय रवींद्र जडेजा

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बाबर आजम ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अर्धशतक जड़ा। हालांकि उनकी टीम की हालत खस्ता है। बता दें, बांग्लादेश पहला टेस्ट जीतकर दो मैच की सीरीज में पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुका है।

बाबर आजम ने WTC में मारी स्टीव स्मिथ और जो रूट के क्लब में एंट्री, टॉप-5 में एकमात्र भारतीय रवींद्र जडेजा

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहला मैच चोटिल होने की वजह से मिस करने वाले बाबर आजम की दूसरे मुकाबले में वापसी शानदार रही। उन्होंने पाकिस्तान की पहली पारी में शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने इस अर्धशतक के दम पर स्टीव स्मिथ और जो रूट के क्लब में एंट्री मारी है। हालांकि पाकिस्तान की हालत इस मैच में खस्ता बनी हुई है। बता दें, दो मैच की इस सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर बांग्लादेश 1-0 की अजेय बढ़त बना चुका है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में पहले बैटिंग करते हुए लिटन दास के शतक के दम पर 278 रन बोर्ड पर लगाए। इस स्कोर के सामने पाकिस्तान की टीम पहली पारी में खबर लिखे जाने तक 169 के स्कोर पर 6 विकेट खो चुकी है। बाबर आजम 68 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा कोई बल्लेबाज अभी तक 25 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया है।

बाबर आजम ने अपनी इस फिफ्टी के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली है। बाबर आजम का यह WTC इतिहास में 20वीं फिफ्टी थी, वहीं ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज बल्लेबाज ने भी इतने ही अर्धशतक लगाए हैं।

बाबर आजम अब उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिनके नाम WTC इतिहास में 20 या उससे अधिक अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं WTC में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट में एकमात्र भारतीय रवींद्र जडेजा हैं।

WTC में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

मार्नस लाबुशेन- 24

जो रूट- 22

स्टीव स्मिथ, बाबर आजम, जैक क्रली- 20

बेन स्टोक्स- 19

रवींद्र जेडाज- 18

पाकिस्तान की पारी का आगाज करने उतरे पिछले मैच के शतकवीर अजान अवैस इस बार ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और 13 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। वहीं कप्तान शान मसूद और सलमान अली आगा जैसे बल्लेबाज भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए।

बाबर आजम ने नंबर-4 पर बैटिंग करते हुए 84 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 68 रनों की पारी खेली। उन्हें नाहिद राणा ने आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।