आयुष म्हात्रे IPL 2026 के बाकी मैचों से बाहर, चेन्नई सुपर किंग्स को बहुत बड़ा झटका

Chandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे आयुष म्हात्रे अब आईपीएल 2026 में नहीं दिखेंगे। वह सीजन के बाकी मैचों के लिए बाहर हो गए हैं। आईपीएल 2026 में लय पकड़ने के लिए संघर्ष कर रही 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये बहुत बड़ा झटका है। म्हात्रे को इंजरी से पूरी तरह उबरने में 6 से 12 हफ्ते लगेंगे।

आयुष म्हात्रे IPL 2026 के बाकी मैचों से बाहर, चेन्नई सुपर किंग्स को बहुत बड़ा झटका

हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे आयुष म्हात्रे अब आईपीएल 2026 में नहीं दिखेंगे। वह सीजन के बाकी मैचों के लिए बाहर हो गए हैं। आईपीएल 2026 में लय पकड़ने के लिए संघर्ष कर रही 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये बहुत बड़ा झटका है। सोमवार को उनकी मेडिकल जांच हुई थी।

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान लेफ्ट हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 के बाकी हिस्से के लिए बाहर हो गए हैं। आयुष को चोट से उबरने में 6 से 12 सप्ताह लगेंगे।’

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आयुष म्हात्रे को 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में दौड़कर दूसरा रन लेने के दौरान बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उन्हें मैदान से बाहर भी जाना पड़ा था। उस मैच में सीएसके रन चेज कर रही थी और म्हात्रे ने 12 गेंदों में 30 रन बनाकर सनराइजर्स के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया था। उस मैच में हैमस्ट्रिंग से पीड़ित होने के बावजूद भी म्हात्रे ने बल्लेबाजी जारी रखी थी। उनकी पारी तब खत्म हुई जब वह एक शॉट को सही से टाइम नहीं कर सके और कैच थमा बैठे। तब रविचंद्रन अश्विन जैसे कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने उनके बल्लेबाजी जारी रखने की आलोचना करते हुए कहा था कि इससे चीजें और ज्यादा खराब हो सकती हैं।

आयुष म्हात्रे इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे असरदार बल्लेबाजों में से एक के तौर पर उभरे थे। उन्होंने इस सीजन में कुल 6 मैच खेले और 33.50 की औसत और 177.88 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए। आईपीएल 2026 से बाहर होने से पहले तक उन्होंने इस सीजन में 20 चौके और 12 छक्के भी जड़े थे।

पहले से खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब आयुष म्हात्रे का सीजन के बाकी हिस्से से बाहर होना बहुत बड़ा झटका है। इससे पहले सीएसके के पेसर खलील अहमद भी चोट की वजह से पूरे आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं। नॉथन एलिस टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए थे। इसी तरह विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी चोट की वजह से आईपीएल 2026 के कुछ शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए थे। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी स्क्वाड के साथ तो हैं लेकिन अभी तक उन्होंने इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेला है।

18 साल के आयुष म्हात्रे से सीएसके को इस सीजन में काफी उम्मीदें थीं। ऐसे समय में जब टीम की बैटिंग यूनिट पहले से ही संघर्ष कर रही है, म्हात्रे का बाहर होने सीएसके के सिरदर्द को और बढ़ाएगा।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।