RCB से ऐसी हार मिली तो अक्षर पटेल के उड़े तोते, कप्तान ने कहा- मुझे समझ नहीं आया कि क्या हुआ
दिल्ली कैपिटल्स को आरसीबी के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। दिल्ली की टीम सिर्फ 75 रनों पर खिमट गई थी। जानिए, हार के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने क्या कुछ कहा?

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने आईपीएल 2026 में हार की हैट्रिक लगा दी। डीसी को सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी। आरसीबी से करारी हार मिलने पर अक्षर के तोते उड़ गए। उन्हें समझ नहीं आया कि दिल्ली की टीम अपने होम ग्राउंड पर क्यों बुरी तरह लड़खड़ा गई। डीसी अरुण जेटली स्टेडियम में 16.3 ओवर में 75 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। डीसी ने पावरप्ले में 13 रन जोड़कर छह विकेट गंवाए। यह आईपीएल इतिहास में पावरप्ले का सबसे कम स्कोर है। दिल्ली की ओर से सर्वाधिक रन अभिषेक पोरेल (33 गेंद में 30) के बल्ले से निकले। डेविड मिलर ने 19 और काइल जैमीसन ने 12 रनों का योगदान दिया। आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने कातिलाना गेंदबाजी की। हेजलवुड ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर चार शिकार किए और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। भुवनेश्वर ने तीन ओवर में 5 रन खर्च किए और तीन विकेट चटकाए। जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर विजयी परचम फहराया। आरसीबी ने 81 गेंद बाकी रहते जीत हासिल की। यह आईपीएल में शेष गेंदों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
'मुझे समझ नहीं आया कि क्या हुआ'
दिल्ली ने सीजन में अब तक आठ मैच खेले हैं और पांच बार हार का सामना किया है। अक्षर ने आरसीबी से शिकस्त के बाद कहा, ''मुझे समझ नहीं आया कि क्या हुआ। लेकिन कहते हैं कि क्रिकेट में हर दिन आपको पूरी मेहनत करनी होती है। अगले मैच में हमें इसे भूलकर आगे बढ़ना होगा। आईपीएल एक बहुत मुश्किल टूर्नामेंट है। आप एक दिन के लिए भी नहीं सोच सकते कि चीजें आसानी से हो जाएंगी। आपको हर बार आकर अच्छा प्रदर्शन करना होता है। हां, मोमेंटम मायने रखता है लेकिन आप यह नहीं सोच सकते कि अगर ऐसा होता तो क्या होता। जो आपके सामने है उस पर ध्यान देना बेहतर है।'' दिल्ली को अगले मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआ) से भिड़ना है। यह मैच एक मई को जयपुर के मैदान पर खेला जाएगा।
'ऐसे फर्क पड़ता और मैच अलग होता'
दिल्ली के कप्तान ने कहा, ''मुझे लगता है कि हमें आगे बढ़ना होगा। अगर आप नेगेटिव रहेंगे तो आप मैच हार जाएंगे। अगर आप पॉजिटिव रहेंगे तो आप अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं। इसलिए हमें इसे भूलकर आगे बढ़ना होगा। मैं टीम से भी यही कहूंगा। एक खराब मैच का मतलब यह नहीं है कि आप किसी पर उंगली उठाना शुरू कर दें या बल्लेबाज को दोष दें। हमें पॉजिटिव रहना होगा। पिछले 6-7 मैचों से जो कर रहे हैं, उसे जारी रखना होगा और सही माइंडसेट रखना होगा।'' क्या अक्षर शुरुआत में पिच से मिली मूवमेंट से हैरान हैं? उन्होंने जवाब में कहा, ''मैं हैरान नहीं। वे वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं और बॉल को कहीं भी स्विंग करा सकते हैं। उन्होंने हर ग्राउंड पर ऐसा किया है। मुझे लगता है कि अगर हमारे ओपनर्स या शीर्षक्रम बल्लेबाजों में से किसी ने शुरुआती कुछ ओवर बेहतर तरीके से खेले होते तो फर्क पड़ सकता था और मैच अलग हो सकता था। लेकिन जिस तरह से आरसीबी के बॉलर्स ने गेंदबाजी की, उसका क्रेडिट उन्हें जाता है।''
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



