IPL 2026: उनके आगे कप्तान भी क्या कर सकता है? अक्षर पटेल ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा? जानिए
IPL 2026: अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की बल्लेबाजी को लेकर अक्षर पटेल ने कहा है कि उनके आगे कप्तान भी बेबस है। अगर गेंदबाज सही गेंद डालेगा और उसे वे बाउंड्री पार भेज दें तो इसमें कप्तान क्या कर सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2026 के अपने छठे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से करारी हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के धागे खोल दिए। अभिषेक ने 68 गेंदों में नाबाद 135 रनों की पारी खेली। हालांकि, इस पारी में अभिषेक को कुछ मौके भी मिले, जिसको लेकर अक्षर पटेल ने बात की।
अक्षर पटेल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "रनआउट और कैच जो हमने मिस किया - अगर हमने उसे ले लिया होता, तो हम कम स्कोर पर उन्हें रोक सकते थे (अभिषेक शर्मा के खिलाफ मिस किए गए मौकों पर), लेकिन हां, अगर कोई इतनी अच्छी बैटिंग करता है और उनके एग्जीक्यूशन में कोई कमी नहीं है, तो ऐसे परफॉर्मेंस का क्रेडिट मिलना चाहिए। क्लासेन ने भी जिस तरह से दूसरी तरफ से बैटिंग की, उसे देखते हुए यह बॉलर की गलती नहीं है। जब कोई बैट्समैन इस तरह बैटिंग करता है, तो कोच और कैप्टन को यह मानना होगा कि कैप्टन भी किसी को नहीं रोक सकता।"
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने आगे कहा, "मैं बॉलर्स से भी यही कह रहा था, कि अगर तुमने अच्छा एग्जीक्यूट किया और उसके बाद भी उसने अच्छा शॉट मारा, तो तुम कुछ नहीं कर सकते। तुम्हें पता है, तुम्हें आगे बढ़ना होगा। फील्डिंग एरिया तुम्हारे हाथ में है। कैचिंग और रन-आउट - ये तुम कर सकते हो और तुम्हें पता है, ऐसे समय में बॉलर को सपोर्ट करना बहुत ज़रूरी होता है। इसलिए मुझे लगता है कि हम यहीं बेहतर कर सकते थे।"
क्या आगे टीम में संभावित बदलाव होंगे? इस पर अक्षर ने कहा, "नहीं, अभी ऐसा नहीं लग रहा है, क्योंकि जिस तरह का क्रिकेट चल रहा है - अगर आप देखो, तो ज़ाहिर है हम अच्छी बैटिंग और अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं। मुझे लगता है कि जब विकेट इतना अच्छा हो, तो इसे खराब दिन मानकर भूल जाना चाहिए।" दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 में ये तीसरी हार है। 6 मैच अब तक दिल्ली कैपिटल्स ने खेले हैं। शुरुआत टीम की अच्छी रही, लेकिन पिछले कुछ मैच टीम के अच्छे नहीं रहे। दिल्ली कैपिटल्स पांचवें स्थान पर जरूर है, लेकिन चिंता की बात ये है कि दिल्ली की टीम पिछले चार मैचों में से तीन मैच हारी है। लगातार दो पिछले मैचों में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



