वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी का चल गया पता, आउट करने के लिए गुजरात टाइटंस ने बनाया है स्पेशल प्लान
सहायक कोच पार्थिव पटेल ने कहा है कि गुजरात की टीम वैभव सूर्यवंशी को मैच में शुरुआती ओवरों में आउट करना चाहेगी। उन्होंने बताया कि टीम उनके वीडियो देख रही है और रणनीति बना चुकी है।

गुजरात टाइटंस के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के शानदार फॉर्म की तारीफ की है। आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और फैंस को पैसा वसूल मैच देखने को मिल सकता है। इस आगामी मुकाबले में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पर सबकी नजरें होंगी, जोकि सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। आगामी मैच से पहले गुजरात के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने बताया कि गुजरात की टीम वैभव का सामाना करने के लिए कुछ रणनीति बना रही है।
पार्थिव पटेल ने कहा है कि गुजरात टाइटंस टीम ने युवा बल्लेबाज के वीडियो देखें और अन्य टीम की तरफ वो भी उन्हें मैच में जल्दी आउट करने की कोशिश करेंगे। हालांकि पार्थिव पटेल ने अपनी सटीक रणनीतियों को छिपाए रखा। उन्होंने कहा कि मैदान पर इन प्लानों को कितनी अच्छी तरह लागू किया जाता है, वही मैच का नतीजा तय करेगा।
कल वैभव का बल्ला नहीं चले
पार्थिव पटेल ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ''वैभव जिस तरीके से बल्लेबाजी कर रहा है, उससे मैं बहुत प्रभावित हूं। उम्मीद है कि हम मैच की शुरुआत में ही उसे आउट करने की कोशिश करेंगे। जैसा कि बाकी सभी टीमें रणनीति बना रही हैं, हमने भी वीडियो देखे हैं। उम्मीद है कि हम अपनी योजना को मैदान पर लागू करने में सफल रहेंगे। लेकिन वो प्लान क्या है, यह तो हम मैदान पर उतरकर ही बता सकेंगे। "वह एक असाधारण प्रतिभा रहे हैं और जिस अंदाज में खेल रहा है वो शानदार है। लेकिन विपक्षी टीम के रूप में हम कल उम्मीद करते हैं कि उनका बल्ला न चले।''
रॉयल्स के पास सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के रूप में 'एक्स फैक्टर' है जबकि टाइन्स की टीम निरंतरता पर निर्भर करती है। पार्थिव ने कहा, ''जब तक हमें नतीजे मिल रहे हैं तब तक हमें इस बारे में सोचने की जरूरत नहीं है कि हमें एक्स फैक्टर चाहिए या निरंतरता। बात बस सभी चीजों को सही जगह पर लाने और नतीजा हासिल करने की है।'' टाइटंस ने 2022 में अपने पदार्पण सत्र में ही आईपीएल जीता था और फ्रेंचाइजी के इतिहास में सिर्फ एक बार ही प्ले ऑफ में जगह नहीं बना पाई है।
उन्होंने कहा, ''गुजरात टाइटंस की शुरुआत से अब तक पांच में से चार साल हमने क्वालीफाई किया है। नतीजे सबके सामने हैं। हर किसी का खेलने का अपना अलग तरीका होता है। हमारा खेलने की अपनी अलग शैली है। टूर्नामेंट के पहले हाफ में भी हम बहुत अच्छा नहीं कर रहे थे। हम बस ठीक-ठाक खेल रहे थे।'' पार्थिव ने कहा, ''लेकिन फिर भी हम अपनी प्रक्रिया पर टिके रहे। हमें अपनी काबिलियत पर भरोसा है। हम जानते हैं कि हम क्या कर सकते हैं। और यही वह चीज है जिसे हम कल भी करने की कोशिश करेंगे।''
वैभव सूर्यवंशी ने ने बुधवार की रात 12 छक्के लगाते हुए एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्कों का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह गेल के सबसे तेज आइपीएल शतक (30 गेंद) के रिकॉर्ड को भी तोड़ने के बेहद क़रीब थे लेकिन 29वीं गेंद पर ही 97 रन बनाकर आउट हो गए। अब वह 680 रनों के साथ ऑरेंज कैप टेबल में शीर्ष पर हैं।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



