अंशुल कंबोज ने कगिसो रबाडा से छीनी पर्पल कैप, अब ये हैं सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप 5 बॉलर

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अंशुल कंबोज ने कगिसो रबाडा से IPL 2026 की पर्पल कैप छीन ली है। आईपीएल 2026 के 53वें मैच की पहली पारी के बाद कौन-कौन से गेंदबाज आईपीएल के इस सीजन के पर्पल कैप की रेस में हैं। उनके बारे में जान लीजिए। 

अंशुल कंबोज ने कगिसो रबाडा से छीनी पर्पल कैप, अब ये हैं सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप 5 बॉलर

चेन्नई सुपर किंग्स के पेसर और AK47 के नाम से फेमस अंशुल कंबोज ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज और आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के लिए खेल रहे पेसर कगिसो रबाडा से IPL 2026 की पर्पल कैप छीन ली है। अंशुल कंबोज ने कमाल की गेंदबाजी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में की। दो विकेट उन्होंने निकाले। आईपीएल 2026 के 53वें मैच की पहली पारी के बाद कौन-कौन से गेंदबाज आईपीएल के इस सीजन के पर्पल कैप की रेस में हैं। उनके बारे में जान लीजिए।

अंशुल कंबोज सीएसके वर्सेस एलएसजी मैच से पहले तीसरे पायदान पर थे, लेकिन अब दो विकेट चटकाने के साथ वे पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। 11 मैचों के बाद कगिसो रबाडा ने आईपीएल के 19वें सीजन में 18 विकेट निकाले हैं, जबकि अंशुल कंबोज के विकेटों की संख्या इतने ही मैचों के बाद 19 हो चुकी है। अंशुल कंबोज ने कगिसो रबाडा ही नहीं, बल्कि भुवनेश्वर कुमार को भी पीछे छोड़ा है, जो अब नंबर तीन पर खिसक गए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने 10 मैचों में 17 विकेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के लिए निकाले हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल 2026 के पर्पल कैप की रेस में चौथे पायदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के पेसर प्रिंस यादव हैं। प्रिंस यादव ने 11 मैचों में 16 विकेट निकाले हैं। वे इस मैच में अगर विकेट निकाले हैं तो शीर्ष पर भी पहुंच सकते हैं। टॉप 5 में आखिरी पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के पेसर ईशान मलिंगा हैं, जिन्होंने 11 मैचों में 16 विकेट निकाले हैं। इस मैच में प्रिंस यादव खेल रहे हैं, जो अगर 4 विकेट लेते हैं तो अंशुल कंबोज को पीछे छोड़ सकते हैं, क्योंकि उनके विकेटों की संख्या 20 हो जाएगी।

IPL 2026 Top 5 Bowlers so far

प्लेयरमैचओवरविकेटऔसतरन
अंशुल कंबोज1139.41919.21365
कगिसो रबाडा1142.01821.83393
भुवनेश्वर कुमार1039.01717.53298
प्रिंस यादव1137.01618.69299
ईशान मलिंगा1138.21622.63362

पर्पल कैप पहनने के बाद अंशुल कंबोज ने कहा, " यह काफी अच्छा विकेट है। यह थोड़ा धीमा विकेट है, लेकिन बाउंस अच्छा है और बॉल अच्छी तरह से आ रही है, इसलिए हम इस स्कोर (204) चेज़ कर सकते हैं। ऐसा ज़रूर लगता है कि यह पूरी इनिंग्स में ऐसा ही रहेगा। यह ज़्यादा धीमा नहीं होगा, क्योंकि बाउंस अच्छा है, इसलिए ज़्यादा मुश्किल नहीं होनी चाहिए।"

शुरुआत में सभी गेंदबाजों ने रन लुटाए, लेकिन फिर कमबैक भी किया। इसको लेकर कंबोज ने कहा, "यह एक अच्छा कमबैक था। जब आप पहले पांच ओवर में रन बनाते हैं, तो बाकी फेज़ में कंट्रोल बनाए रखना और अच्छी तरह से वापस आना ज़रूरी है। सच में मेरी यही सोच है (राउंड द विकेट आते समय उनके सोचने के तरीके के बारे में। इससे मुझे यह ध्यान रखने में मदद मिलती है कि बैटर क्रीज़ के चारों ओर घूम रहा है या नहीं। मुझे लगता है कि यह स्कोर चेज़ किया जा सकता है।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।