CSK के इस खिलाड़ी के नाम 530 रन, बना टीम की हार की सबसे बड़ी वजह; संजू सैमसन 477 रन बनाकर देखते रह गए
जब किसी टीम का गेंदबाज उनके बल्लेबाजों से ज्यादा रन खा जाए तो उस टीम की स्थिति खराब होना निश्चित है। अगर पूरे सीजन ऐसा हो तो टीम का तो बंटाधार है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल 2026 में ऐसा ही हुआ।

5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 से बाहर हो गई है। यह लगातार तीसरा सीजन है जब सीएसके प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। चेन्नई की टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। धोनी की गद्दी ऋतुराज गायकवाड़ संभालने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं बैटिंग और बॉलिंग यूनिट में भी अब सभी नए खिलाड़ी ही हैं। सीएसके बाहर जरूर हो गया है मगर इस सीजन उनके कई खिलाड़ियों ने इंप्रेस किया है। संजू सैमसन ने पहले ही सीजन धमाल मचा दिया। वहीं कार्तिक शर्मा, उर्विल पटेल जैसे बल्लेबाजों ने भी खूब नाम कमाया। अंशूल कंबोज टीम के लिए सबसे ज्यादा 21 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे। मगर उन्होंने टूर्नामेंट के खत्म होते-होते इतने रन खाए की सीएसके की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।
जब किसी टीम का गेंदबाज उनके बल्लेबाजों से ज्यादा रन खा जाए तो उस टीम की स्थिति खराब होना निश्चित है। अगर पूरे सीजन ऐसा हो तो टीम का तो बंटाधार है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल 2026 में ऐसा ही हुआ।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज संजू सैमसन रहे। सैमसन ने 14 मैचों में 43.36 की औसत और 165.62 के स्ट्राइक रेट के साथ 477 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और एक अर्धशतक शामिल है। रुतुराज गायकवाड़ 337 रनों के साथ दूसरे पायदान पर रहे। इनके अलावा सीएसके का कोई बल्लेबाज 300 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।
वहीं गेंदबाजों की बात करें तो अंशुल कंबोज, जिन्होंने IPL 2026 में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं, उन्होंने अकेले ही 530 रन लुटा दिए। जी हां, कंबोज आईपीएल 2026 में 500 से अधिक रन लुटाने वाले पहले गेंदबाज हैं।
ऐसा नहीं है कि सिर्फ कंबोज ने ही सीएसके की ओर से बल्लेबाजों को भर-भरके रन दिए। नूर अहमद, जिन्होंने पूरे 14 मैच खेलकर 13 विकेट चटकाए, उन्होंने 428 रन खर्च किए।
अंशुल कंबोज ने सीएसके के आखिरी 5 मैचों में 40 से अधिक रन लुटाए हैं, जिसमें एक बार 50 से ज्यादा और एक बार 60 से ज्यादा रन लुटाना भी शामिल है।
अब गेंदबाज इस तरह बल्लेबाजों की मेहनत पर पानी फेरेंगे तो टीम का टूर्नामेंट से बाहर होना तय ही है।
IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज
566 रन: पैट कमिंस (2024)
564 रन: तुषार देशपांडे (2023)
551 रन: प्रसिद्ध कृष्णा (2022)
548 रन: कगिसो रबाडा (2020)
547 रन: सिद्धार्थ कौल (2018)
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



