RCB के बल्लेबाजों ने क्यों चुना हार वाला रास्ता? हेड कोच ने बताई अंदर की बात
RCB के बल्लेबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार वाला रास्ता क्यों चुना? इसके बारे में हेड कोच एंडी फ्लावर ने अंदर की बात बताई और कहा कि बल्लेबाजों ने खुद जीत और टॉप स्पॉट वाला रास्ता चुना।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने इस बात को स्वीकार किया है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम की जीत की मंशा नहीं थी, बल्कि टॉप 2 का स्पॉट पक्का करने का प्लान था। जीत से भी उन्हें क्वालीफायर 1 का टिकट मिलता और एक निर्धारित रनों तक पहुंचने पर भी उनका टॉप 2 का टिकट पक्का था। ऐसे में आरसीबी ने उस खास रनों के बारे में सोचा। 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 55 रनों से आरसीबी को हार मिली, लेकिन नेट रन रेट अच्छा था। इसलिए आरसीबी को टॉप 2 का टिकट मिला, जबकि एसआरएच अब एलिमिनेटर में खेलेगी।
एंडी फ्लावर ने कहा कि पहली इनिंग के बाद कैंप में शुरुआती बातचीत 255 रन के टारगेट का पीछा करने की थी, लेकिन उन्होंने दूसरे हालात पर भी बात की थी। फ्लावर ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम 255 रन का पीछा करने की स्थिति में थे, लेकिन आखिरकार हमने अपना काम पूरा किया और लीग में टॉप पर रहे। जब आपके सामने ये अलग-अलग बातें हों, तो यह काफी मुश्किल स्थिति होती है। गेम जीतना और यह पक्का करना कि हम लीग में टॉप पर रहें।"
उन्होंने आगे बताया, "हमने अलग-अलग टारगेट पर बात की। मुझे लगता है कि टॉप दो में जगह बनाने के लिए हमें 166, लीग में टॉप पर रहने के लिए 179 और जाहिर है, गेम जीतने के लिए 255 रन चाहिए थे। मुझे लगा कि वेंकी (अय्यर) ने आगे शानदार बैटिंग करके हमें वह जोश दिलाया और फिर हम चाहते थे कि बैट्समैन गेम को समझें और तय करें कि वे 255 या 180 का स्कोर बनाना चाहते हैं।" आरसीबी ने अब क्वालीफायर 1 का टिकट कटाया है। टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहेगी। रिकॉर्ड यह कहता है कि पिछले 15 में से 12 बार उस टीम ने खिताब जीता है, जो क्वालीफायर 1 जीती है।
फ्लावर ने कहा है कि पिच दूसरी पारी में धीमी हो गई थी और गेंद थोड़ी सी रुककर आ रही थी। बल्लेबाजी आसान नहीं थी। आरसीबी ने 200 से ज्यादा रन बना लिए थे। यह एक अच्छा संकेत है। आरसीबी का अब 26 मई को धर्मशाला में पहला क्वालीफायर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ है। एसआरएच को 27 मई को एलिमिनेटर मैच में चौथे नंबर की टीम से भिड़ना होगा। क्वालीफायर 1 को हारने वाली टीम के क्वालीफायर 2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ेगी, जो 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



