इस तरह के चिट्स पर बैन लगा देना चाहिए, यह बिल्कुल बकवास है…अंबाती रायडू का किस पर फूटा गुस्सा
लखनऊ सुपर जाएंट्स के गेंदबाज आकाश सिंह ने सबसे पहले ऋतुराज गायकवाड़ को आउट करके यह पर्ची निकाली। वह इसके बाद भी नहीं रुके। संजू सैमसन और उर्विल पटेल को भी आउट करने के बाद उन्होंने यह पर्ची निकाली।
IPL में आज कल एक नए तरीके का सेलिब्रेशन ट्रेंड में है। खिलाड़ी अपने अर्धशतक-शतक या फिर विकेट का जश्न निराले अंदाज में मना रहे हैं, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है। इस नए ट्रेंडिग सेलिब्रेशन के दौरान खिलाड़ी अपनी जेब से एक पर्ची निकालते हैं और हर किसी को दिखाते हैं। मैदान पर मौजूद फैंस भी इसे तब तक नहीं पढ़ पाते जब तक कैमरामैन इस पर फोकस करके अच्छी तस्वीर दुनिया के सामने नहीं लाता। फिर चिट पर लगे मैसेज को पढ़ा जाता है और सोशल मीडिया पर फिर वह चिट वायरल होने लगती है। शुक्रवार, 15 मई को LSG vs CSK मैच के दौरान भी ऐसा हुआ।
लखनऊ सुपर जाएंट्स के गेंदबाज आकाश सिंह ने सबसे पहले ऋतुराज गायकवाड़ को आउट करके यह पर्ची निकाली। वह इसके बाद भी नहीं रुके। संजू सैमसन और उर्विल पटेल को भी आउट करने के बाद उन्होंने यह पर्ची निकाली। बता दें, पिछले मैच में उर्विल पटेल ने भी कुछ इस तरह की पर्ची अपनी जेब से निकाली थी, वहीं मुंबई इंडियंस के रघु शर्मा भी इस सीजन ऐसा सेलिब्रेशन कर चुके हैं।
चिट वाले इस नए सेलिब्रेशन को लेकर क्रिकेट पंडितों की अपनी-अपनी राय है। कोई कहता है कि खिलाड़ी इस चिट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त करता है, कोई कहता है कि खिलाड़ियों को नए-नए सेलिब्रेशन करना चाहिए। हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट अंबाति रायडु इस तरह के सेलिब्रेशन से खफा नजर आए। खासकर आकाश सिंह के सेलिब्रेशन से जो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ किया। रायडु ने तो यह तक कह दिया कि आईपीएल में ऐसी चिट्स को बैन कर देना चाहिए।
आकाश सिंह की चिट पर लिखा था, ‘अक्की आग उगल रहे हैं - आकाश जानते हैं कि टी20 गेम में विकेट कैसे लिए जाते हैं।’
रायडू ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के शो पर कहा, "मुझे लगता है कि यह उनकी मेनीफेस्टेशन है। हो सकता है कि यह बहुत से लोगों को पसंद न आए, लेकिन यह थोड़ा मजेदार और थोड़ा बकवास है।"
उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें इस तरह के चिट्स पर बैन लगा देना चाहिए, यह बिल्कुल बकवास है। मेरा मतलब है, मुझे नहीं लगता कि आपको एग्जाम हॉल में चिट्स लाने चाहिए।"
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



