IPL 2026 के बीच में क्या कप्तानी छोड़ने पर विचार कर रहे थे अजिंक्य रहाणे? सीजन के बाद किया खुलासा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL 2026 के बीच में क्या अपने और टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से कप्तानी छोड़ने पर अजिंक्य रहाणे विचार कर रहे थे? इसके बारे में सीजन के आखिरी मैच के बाद उन्होंने खुलासा किया है। 

Ajinkya Rahane KKR

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ्स में नहीं पहुंच पाई। सिर्फ 13 अंकों तक टीम सीमित रही और प्लेऑफ्स की रेस से उसी समय बाहर हो गई, जब राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया। थोड़ा बहुत मौका मुंबई के जीतने पर केकेआर के पास प्लेऑफ्स में जाने का होता, लेकिन टीम आखिरी मैच में हार गई। शुरुआत में टीम खराब प्रदर्शन कर रही थी। उस दौरान क्या अजिंक्य रहाणे केकेआर की कप्तानी छोड़ने वाले थे? इसको लेकर रहाणे ने अब बात की है।

कोलकाता की टीम पहले 6 मैचों में से 5 मैच हार गई थी। इसके बाद कुछ मैच जीते तो लगा कि टीम प्लेऑफ्स में पहुंच सकती है, लेकिन नहीं पहुंच पाई। कप्तान अजिंक्य रहाणे पर दबाव बढ़ रहा था, क्योंकि वे खुद भी प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे और टीम भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी। 37 साल के इस खिलाड़ी ने जवाब दिया कि वह कभी भी किसी चुनौती से पीछे नहीं भागे। इसलिए कप्तानी छोड़ने का विचार उनके मन में नहीं आया।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

दिल्ली कैपिटल्स से आखिरी मैच में मिली हार के बाद अजिंक्य रहाणे ने कहा, “हम क्रिकेटर आज जहां हैं, फैंस की वजह से हैं। जब हम अच्छा करते हैं तो वे तारीफ करते हैं और जब हम बुरा करते हैं तो बुराई भी करते हैं। यह खेल का हिस्सा है। हर क्रिकेटर यह समझता है। अपनी बात करूं तो, मैंने हमेशा पॉजिटिव सोच के साथ क्रिकेट खेला है। मेरे लिए कैरेक्टर बहुत जरूरी है। मैं पीछे हटने वालों में से नहीं हूं। जब टीम संघर्ष करती है, तो वहीं आप अपना कैरेक्टर दिखाते हैं। प्रेशर आएगा, यह बहुत नैचुरल है। प्रेशर हमेशा उन लोगों पर होता है जिन्हें प्रिविलेज मिलता है। हर कोई प्रेशर नहीं झेल सकता। मेरे लिए सबसे ज़रूरी बात यह थी कि मैं मज़बूत रहूं और घबराऊं नहीं।”

उन्होंने आगे कहा, "यह बहुत आसान है कि 5-6 मैच हारने के बाद आपका मन अतीत या भविष्य में भटक जाए। आपके लिए पल में रहना जरूरी है। चीजें कभी भी बदल सकती हैं। हमने मैचों और कई दूसरी सीरीज में ऐसा बार-बार देखा है जहां चीज़ें एक पल में बदल जाती हैं। आपको वह रवैया और कैरेक्टर बनाए रखना होगा। जैसा मैंने कहा, मैं कभी किसी चीज से पीछे हटने वाला नहीं रहा, इसलिए ये विचार मेरे मन में कभी नहीं आए। मैंने टीम में सभी से कहा कि चीजें बदलने के लिए एक गेम लगेगा। हमें बस विश्वास करना है। हमें बस वही करते रहना है जो हम कर रहे हैं। हां, हमें कुछ बदलाव करने पड़े, लेकिन कोई बात नहीं। हमने माना कि हम अपनी क्षमता के हिसाब से नहीं खेले और आलोचना भी हुई। जब आप चीज़ों को नहीं मानते, तो परेशानियां बढ़ जाती हैं।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।