अजिंक्य रहाणे ने IPL में पूरी की मैचों की डबल सेंचुरी, ये 10 दिग्गज भी पार कर चुके हैं ये पड़ाव

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अजिंक्य रहाणे ने IPL में मैचों की डबल सेंचुरी पूरी कर ली है। वे गुरुवार 2 अप्रैल को 200वां आईपीएल मैच खेलने उतरे। उनसे पहले 10 दिग्गज इस पड़ाव को पार कर चुके हैं। इनमें एमएस धोनी सबसे ऊपर हैं। 

अजिंक्य रहाणे ने IPL में पूरी की मैचों की डबल सेंचुरी, ये 10 दिग्गज भी पार कर चुके हैं ये पड़ाव

अजिंक्य रहाणे जब गुरुवार 2 अप्रैल को आईपीएल 2026 के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मैदान पर उतरे तो उनके ये एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। ऐसा इसलिए, क्योंकि अजिंक्य रहाणे उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 200 या इससे ज्यादा मैच खेले हैं। इस तरह IPL में मैचों की डबल सेंचुरी अजिंक्य रहाणे ने पूरी कर ली है। वे गुरुवार को जब कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केकेआर का सीजन का दूसरा मुकाबला खेलने उतरे तो ये उनका 200वां आईपीएल मैच था। उनसे पहले 10 दिग्गज इस पड़ाव को पार कर चुके हैं। इनमें एमएस धोनी सबसे ऊपर हैं।

एमएस धोनी सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 278 मुकाबले खेले हैं। रोहित शर्मा लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने अब तक आईपीएल में 273 मुकाबले खेले हैं। विराट कोहली 268 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, आईपीएल 2024 के बाद रिटायरमेंट ले चुके दिनेश कार्तिक 257 मैचों के साथ चौथे पायदान पर हैं। रविंद्र जडेजा ने 255 मुकाबले खेले हैं। वे पांचवें स्थान पर विराजमान हैं। छठे पायदान पर 222 मैचों के साथ शिखर धवन हैं, जो रिटायर हो चुके हैं। सातवें नंबर पर 221 मैचों के साथ आर अश्विन हैं। वे भी रिटायरमेंट ले चुके हैं। आठवें नंबर पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने 205 मैच खेले थे। नौवें नंबर पर इतने ही मैचों के साथ रोबिन उथप्पा विराजमान हैं। 10वें पर अंबाती रायुडू हैं, जिन्होंने 204 मैच खेले थे। रहाणे 11वें पायदान पर हैं, जो 200वां मैच खेल रहे हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

278 मैच - एमएस धोनी

273 मैच - रोहित शर्मा

268 मैच - विराट कोहली

257 मैच - दिनेश कार्तिक

255 मैच - रविंद्र जडेजा

222 मैच - शिखर धवन

221 मैच - आर अश्विन

205 मैच - सुरेश रैना

205 मैच - रोबिन उथप्पा

204 मैच - अंबाती रायुडू

200 मैच - अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे की बात करें तो उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अब तक 6 टीमों के लिए खेल लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के लिए खेलने से पहले वे चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। 2008 से ही वे आईपीएल में एक्टिव हैं। हालांकि, 2010 का सीजन उन्होंने मिस किया है। सिर्फ 4 ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2008 से लेकर 2025 तक कम से कम एक-एक मैच हर सीजन खेला है। इस लिस्ट में एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और मनीष पांडे का नाम शामिल है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।