Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025Aiden Markram thanks LSG for retaining him and offers advice for next season IPL 2026
मारक्रम ने टीम में बनाए रखने पर LSG को कहा शुक्रिया, अगले सीजन के लिए दी ये सलाह

मारक्रम ने टीम में बनाए रखने पर LSG को कहा शुक्रिया, अगले सीजन के लिए दी ये सलाह

संक्षेप: दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मारक्रम का मानना है कि आईपीएल टीम लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) को चीजों को ज्यादा जटिल बनाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि एलएसजी को अगले साल अहम मौकों को भुना कर जीत हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

Mon, 17 Nov 2025 03:54 PMChandra Prakash Pandey नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मारक्रम का मानना है कि आईपीएल टीम लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) को चीजों को ज्यादा जटिल बनाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि एलएसजी को अगले साल अहम मौकों को भुना कर जीत हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एलएसजी ने अगले महीने होने वाली छोटी नीलामी से पहले दाएं हाथ के बल्लेबाज मारक्रम को टीम में बरकरार किया है। मारक्रम ने 2025 सत्र में 13 मैचों में 34.23 की औसत और 148.83 के स्ट्राइक रेट से पांच अर्धशतकों सहित 445 रन बनाए थे।

IPL 2025 News in Hindi - आईपीएल 2025 न्यूज़,आईपीएल समाचार

उन्होंने ने एलएसजी के ‘एक्स’ पर साझा किये गये वीडियो में कहा, ‘यह बहुत अच्छा है। मैंने पिछले साल लखनऊ फ्रेंचाइजी के साथ अपने समय का भरपूर आनंद लिया। मैंने कुछ अच्छे दोस्त बनाये और टीम के साथ कुछ महीने बिताए। ऐसे में मैं रीटेन किए जाने के लिए बहुत आभारी हूं और निश्चित रूप से उनके साथ एक और सत्र का इंतजार कर रहा हूं।’

ये भी पढ़ें:राजस्थान रॉयल्स ने द्रविड़ की जगह संगकारा को फिर से मुख्य कोच नियुक्त किया

एलएसजी पिछले सत्र में छह जीत और आठ हार के साथ सातवें स्थान पर रही थी।

मारक्रम ने अगले सत्र की योजना के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपको एक टीम के रूप में वाकई अच्छा होना होगा। मुझे नहीं लगता कि पिछले सत्र में हम बहुत पीछे थे। हम अगर कुछ अहम मौके को भुनाने में सफल रहते तो नतीजे अलग होते।’

उन्होंने कहा, ‘हम नॉकआउट में जगह बनाने के काफी करीब थे। ऐसे में किसी भी चीज को ज्यादा जटिल नहीं बनाना चाहिए। मुझे लगता है कि हमने जो अच्छा किया है, उसे दोहराने की कोशिश करनी चाहिए और कुछ और मुश्किल मौकों को अपने पक्ष में करना चाहिये।’

मारक्रम टेस्ट और सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए भारत दौरे पर आयी दक्षिण अफ्रीका टीम का हिस्सा है।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।