IPL Final Ahmedabad Weather: क्या बारिश करेगी फाइनल का मजा किरकिरा? मैच धुला तो क्या होगा? जानिए

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

RCB vs GT IPL 2026 Final Ahmedabad Weather: आईपीएल 2026 का फाइनल आज आरसीबी और जीटी के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। क्या इस खिताबी मैच पर बारिश का साया है? अहमदाबाद में आज के मौसम के बारे में जान लीजिए और ये भी जान लीजिए कि अगर बारिश के कारण मैच धुला तो क्या होगा? 

IPL Final Ahmedabad Weather: क्या बारिश करेगी फाइनल का मजा किरकिरा? मैच धुला तो क्या होगा? जानिए

RCB vs GT IPL 2026 Final Ahmedabad Weather: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जाएगा। फैंस को डर सता रहा है कि क्या आरसीबी वर्सेस जीटी आईपीएल फाइनल पर बारिश का साया है? इसका जवाब आपको इस स्टोरी में मिल जाएगा। साथ ही साथ आप ये भी जान लीजिए कि अगर बारिश में मैच धुला तो फिर क्या होगा? क्या अगले दिन मैच आयोजित होगा या फिर दोनों को जॉइंट विनर घोषित किया जाएगा? नियम क्या कहते हैं? ये जान लीजिए। अगर आप इस फाइनल को लाइव देखने वाले हैं तो अहमदाबाद में आज के मौसम के बारे में आपको जानना जरूरी है।

एक्यूवेदर की रिपोर्ट की मानें तो अहमदाबाद में मैच के टॉस के टाइम से कई घंटे पहले से लेकर मैच खत्म होने के कई घंटे बाद तक बारिश का अनुमान एक फीसदी भी नहीं है। शाम को सात बजे भी तापमान 39 डिग्री सेल्शियस के करीब होगा, जबकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा थोड़ा सा तापमान नीचे आएगा। रात को 10 बजे के आसपास भी 34 डिग्री तक ही तापमान रहेगा, जिससे गर्मी और उमस होने की संभावना है। जो टीम रन चेज करेगी, उसको फायदा मिलने के चांस हैं, लेकिन ओस फैक्टर नहीं होगी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

हालांकि, बीबीसी वेदर की रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मैच के शुरू होने के समय पर 17 फीसदी बारिश का अनुमान है, लेकिन अगले कुछ घंटे मौसम साफ रहेगा। हालांकि, एक बार फिर से बारिश का अनुमान रात को साढ़े 10 बजे के आसपास है, जो महज 6 फीसदी है। ऐसे में फैंस को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग ने भी येलो अलर्ट अहमदाबाद के लिए जारी किया है, लेकिन बहुत कम बारिश का अनुमान वहां भी लगाया गया है। ऐसे में फैंस को इंतजार रहेगा कि थोड़ी बहुत बूंदा-बांदी हो तो भी मैच पूरा खेला जाए।

अब बात करते हैं कि आज यानी रविवार 31 मई को अगर बारिश ने खलल डाला और आईपीएल 2026 का फाइनल मैच आयोजित नहीं हुआ तो फिर नतीजा कैसे निकलेगा? सबसे पहला जवाब तो इसका यह है कि फाइनल के लिए अतिरिक्त समय है। कम से कम 5-5 ओवर का मैच आयोजित होना चाहिए। इसके अलावा बारिश के कारण मैच नहीं खेला जाता है तो फिर एक जून को इसके लिए रिजर्व डे भी होगा, जहां पूरा मैच खेला जाएगा। अगर कल भी बारिश आई तो फिर दोनों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। इस तरह फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज ही पूरा मैच आपको देखने को मिलने वाला है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।