वैभव सूर्यवंशी सिर्फ एक T20 स्पेशलिस्ट बनकर रह जाएगा, अगर उसने…एबी डिविलियर्स ने क्यों कहा ऐसा?

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स ने की है। उन्होंने कहा है कि वह सिर्फ टी20 स्पेशलिस्ट बनकर रह जाएगा, अगर किसी ने उसको सही दिशा नहीं दिखाई। वे इस समय आरआर के लिए खेल रहे हैं। 

वैभव सूर्यवंशी सिर्फ एक T20 स्पेशलिस्ट बनकर रह जाएगा, अगर उसने…एबी डिविलियर्स ने क्यों कहा ऐसा?

साउथ अफ्रीका की टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक खुली चुनौती दी है। डिविलियर्स ने दावा किया है कि वैभव सूर्यवंशी सिर्फ टी20 फॉर्मेट का बल्लेबाज बनकर रह जाएगा, अगर किसी ने उसको सही दिशा नहीं दिखाई। आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज ने माना है कि सूर्यवंशी को अभी लंबा सफर तय करना है और उनके पास इसके लिए दमदार क्षमता भी है। मौजूदा समय में वैभव सूर्यवंशी एक बड़े पोस्टर ब्वॉय बनकर उभरे हैं। वे लोकप्रियता के मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी टक्कर दे रहे हैं। इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ यूथ क्रिकेट में वे शतक जड़ चुके हैं। यहां तक कि आईपीएल में उनके 3 शतक हो गए हैं, जबकि वे 20 से भी कम मैच खेले हैं।

वैभव सूर्यवंशी की उम्र महज 15 साल है और वे हर फॉर्मेट में प्रोफेशनल लेवल पर खेल चुके हैं। हालांकि, डिविलियर्स को लगता है कि टेस्ट क्रिकेट उनके लिए असली चुनौती होगी। सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में अपनी धाक जमा ली है, लेकिन डिविलियर्स ने कहा है कि समय बताएगा कि वे टी20 क्रिकेट से आगे बढ़ पाते हैं या नहीं?

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

स्टुअर्ट ब्रॉड और जोस बटलर के होस्ट किए गए 'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' पॉडकास्ट में एबी डिविलियर्स ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि वह टिक पाएगा या नहीं। मैं अपने भाइयों और दोस्तों से यही कहता हूं। इस उम्र में, यह बिल्कुल अविश्वसनीय है। हम जानते हैं कि उसमें टैलेंट है, लेकिन मैं उसे दूसरे फॉर्मेट में देखना चाहूंगा। टेस्ट क्रिकेट में, उसे पता नहीं चलता कि आप किस चीज के लिए खेलने वाले हैं।"

उन्होंने आगे कहा, “बहुत सी चीजें बदल जाएंगी जब तक कोई आकर उससे न कहे… सुनो, तुम अपनी बाकी जिंदगी T20 स्पेशलिस्ट रहोगे। बधाई हो, तुम बस यही करोगे। फिर तुम्हारा बहुत लंबा और सफल करियर होगा, लेकिन अगर वह ODIs, खासकर टेस्ट क्रिकेट में खेलना शुरू करता है, तो वह मेंटली और फिजिकली अपने क्रिकेट का एक बिल्कुल अलग एरिया खोज लेगा।” डिविलियर्स मानते हैं कि इस युवा बल्लेबाज में खूब प्रतिभा है और वह दो दोशक तक इंडियन क्रिकेट में बिग थिंग बने रह सकते हैं।

डिविलियर्स ने कहा, “क्या उसमें अपने रास्ते में आने वाली सभी मुश्किलों का सामना करने का टैलेंट है? बिल्कुल, लेकिन यह आसान नहीं होगा। यह मुश्किलों भरा रास्ता होगा। मुझे उम्मीद है कि वह उस रास्ते पर जाएगा और अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलेगा। मैं उस सफ़र को आगे बढ़ते देखना पसंद करूंगा।” वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं और 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।