ऋषभ पंत के बाद कौन हो सकता है लखनऊ का अगला कप्तान? आकाश चोपड़ा ने दिए 3 नाम; एक ऑस्ट्रेलिया का कप्तान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आकाश चोपड़ा ने ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के नए कप्तानों को लेकर सुझाव दिया है। उन्होंने मिचेल मार्श और एडन मार्करम को रेस में आगे बताया है।

ऋषभ पंत के बाद कौन हो सकता है लखनऊ का अगला कप्तान? आकाश चोपड़ा ने दिए 3 नाम; एक ऑस्ट्रेलिया का कप्तान

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी। लगातार दो सीजन टीम के खराब प्रदर्शन के कारण ऋषभ पंत को ये फैसला करना पड़ा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत को कप्तानी से मुक्त कर दिया है। आईपीएल 2026 में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम पेपर पर काफी मजबूत थी लेकिन मैदान पर खिलाड़ियों ने निराश किया। ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स से 27 करोड़ रुपये के साथ जुड़े थे और हमेशा दबाव में दिखे। लखनऊ की टीम आगामी सीजन के लिए कप्तान की तलाश कर रही होगी। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ऋषभ पंत की जगह कप्तान बनाने के लिए दो विकल्प चुने हैं।

आकाश चोपड़ा ने एक्स पर शेयर वीडियो में मिचेल मार्श और एडन मार्करम को कप्तानी का प्रबल दावेदार माना है। मार्श मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम के कप्तान भी हैं। वहीं एडन मार्करम दक्षिण अफ्रीका के व्हाइट बॉल टीम के कप्तान हैं। चोपड़ा ने जॉश इंग्लिश का भी नाम सुझाया है, जोकि पाकिस्तान के खिलाफ कप्तानी करते हुए दिखेंगे। मार्करम सनराइजर्स हैदराबाद के फुल टाइम कप्तान रहे थे। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। आईपीएल 2023 पॉइंट्स टेबल में टीम अंतिम पायदान पर रही।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

बतौर कप्तान ऋषभ पंत का प्रदर्शन

ऋषभ पंत आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े थे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था। आईपीएल 2025 में टीम ने 14 मैच खेलते हुए 6 जीते और 8 मैचों में हार मिली। 12 अंक के साथ टीम सातवें स्थान पर रही। आगामी सीजन में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2026 में 14 मैच खेलते हुए 4 मैच ही जीत सकी और 8 मुकाबले गंवाए। लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर रही।

कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाज के तौर पर भी पंत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने इस सत्र में 14 पारियों में सिर्फ 312 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पहले दो साल में काफी अच्छा किया था जिसमें केएल राहुल की कप्तानी और मेंटोर गौतम गंभीर के साथ टीम प्ले-ऑफ तक पहुंची। लेकिन गंभीर के जाने के बाद 2024 सत्र से हालात बिगड़ने लगे। टीम के मालिक संजीव गोयनका का एक शर्मनाक हार के बाद राहुल पर सार्वजनिक रूप से भड़कना एक खतरे की घंटी जैसा था। आम तौर पर यह आशंका जताई जाने लगी कि यह फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को ज्यादा आजादी या राहत नहीं देती।

2025 सत्र के लिए 2024 की नीलामी से पहले ही यह तय था कि पंत 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएंगे और गोयनका ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा। गोयनका ने कोलकाता में एक भव्य समारोह में घोषणा की कि पंत उनके लिए 15 साल का निवेश हैं, एक ऐसा खिलाड़ी जिसमें उन्हें आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ कप्तान नजर आया। लेकिन जस्टिन लैंगर और पंत की जोड़ी कभी एक सोच पर नहीं दिखी। उनका तालमेल खराब था या कहें कि बेहद कमजोर।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।