ऋषभ पंत IPL के सबसे खराब कप्तानों में से एक हैं, पूर्व क्रिकेटर ने लगाई LSG के कप्तान की क्लास

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

आकाश चोपड़ा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत की जमकर आलोचना की और कहा कि वह आईपीएल के सबसे खराब कप्तानों में से एक हैं। वह इस सीजन तो बल्ले से भी फ्लॉप रहे हैं और टीम हारी ही है।

ऋषभ पंत IPL के सबसे खराब कप्तानों में से एक हैं, पूर्व क्रिकेटर ने लगाई LSG के कप्तान की क्लास

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के आखिरी लीग मैच से पहले आकाश चोपड़ा ने एक बड़ा बयान आईपीएल की चार टीमों के कप्तानों को लेकर दिया है। आकाश चोपड़ा ने सबसे ज्यादा आलोचना एलएसजी की टीम के कप्तान ऋषभ पंत की है। आकाश का कहना है कि एक बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर वह फेल रहे हैं और एलएसजी को उनकी कमी खल रही है। आकाश चोपड़ा का मानना है कि एक फ्रेंचाइजी को लीड करते हुए वह सबसे खराब कप्तानों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

आईपीएल 2026 के 68वें मैच में एलएसजी को पंजाब किंग्स को आज यानी शनिवार 23 मई को होस्ट करना है। एलएसजी का तो यह आखिरी मैच है, लेकिन पंजाब किंग्स आगे जा सकती है। इसके लिए पंजाब को जीत चाहिए होगी। उधर, आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि पंत के लिए यह आईपीएल बैट से अच्छा नहीं रहा और कप्तान के तौर पर भी उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आकाश चोपड़ा ने कहा, "ऋषभ पंत अभी भी अच्छा नहीं खेल रहे हैं, लेकिन अगर आप पिछले कुछ समय को देखें, तो शायद यह बेहतर सीजन में से एक है। हालांकि, यह भी अच्छा सीज़न नहीं रहा है। एक और दिलचस्प बात यह है कि श्रेयस अय्यर असल में IPL के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। जीत के प्रतिशत के मामले में वह MS धोनी से बस थोड़े से पीछे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर आप किसी टीम की कम से कम 25 गेम की कप्तानी देखें, तो चार कप्तान बहुत खराब रहे हैं। नंबर वन हैं कुमार संगकारा, दूसरे ऋषभ पंत हैं, हार्दिक पांड्या नंबर 3 पर हैं और रुतुराज गायकवाड़ नंबर 4 पर हैं। रुतुराज का जीत का प्रतिशत असल में 42 है, लेकिन दूसरों का यह 30 के आस-पास है। वे हर तीन गेम में से दो हार रहे हैं। एक आदमी बढ़िया खेल रहा है और दूसरा आदमी कप्तान का काम नहीं कर पा रहा है।"

उन्होंने कहा, "लखनऊ ने बहुत देर से पासा पलटा है, लेकिन तब जब उन्होंने जोश इंग्लिस से ओपनिंग कराई है। वह ओपनर के तौर पर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वह आते हैं और अपना बल्ला फेंकते हैं और रोज हिट करते हैं।" पंजाब किंग्स को इस मैच में जीत चाहिए, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स अपने फैंस के सामने कम से कम आखिरी मैच को जीतकर एक सम्मानजनक विदाई चाहेगी। पंजाब हारी तो प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो जाएगी। जीतने पर भी प्लेऑफ्स का टिकट राजस्थान रॉयल्स की हार पर निर्भर करेगा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।