100m से लंबे सिक्स पर 8 रन, 3 विकेट पर एक एस्ट्रा ओवर; BCCI को मिले IPL में नए नियम लागू करने के सुझाव

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL पूरी तरह से बल्लेबाजों का खेल हो गया है। छोटी बाउंड्री और सपाट पिचें गेंदबाजों के लिए नर्क बन गई है। ऐसे में गेम को बैलेंस करने के लिए आकाश चोपड़ा ने बीसीसीआई को आईपीएल में तीन नए नियम लागू करने का सुझाव दिया है।

IPL Trophy

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने बीसीसीआई को आईपीएल में तीन नए नियम लागू करने के सुझाव दिए हैं। यह नियम ऐसे हैं जो गेंद में बैलेंस वापस ला सकते हैं। पिछले एक दो सीजन से आईपीएल में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। कुछ ही मैच होते हैं, जहां पिच गेंदबाजों के लिए मददगार होती है, नहीं तो सड़क सी सपाट पिचों पर बल्लेबाज छोटी-छोटी बाउंड्री के चलते बड़े-बड़े स्कोर बनाते नजर आ रहे हैं। अगर बीसीसीआई ने आकाश चोपड़ा द्वारा सुझाए इन तीन नियमों को आईपीएल में लागू कर दिया तो टूर्नामेंट में रोमांच का तड़का लग जाएगा और फैंस भी उत्सुक्ता से आईपीएल को देखेंगे। आईए जानते हैं इन तीन नियमों के बारे में-

  1. 3 विकेट पर एक एस्ट्रा ओवर- आकाश चोपड़ा का कहना है कि आईपीएल अब पूरी तरह से बल्लेबाजों का गेम हो गया है। सपाट पिचें और छोटी-छोटी बाउंड्रियों की वजह से टीमें बड़ा-बड़ा स्कोर खड़ा कर रही है। ऐसे में अगर कोई गेंदबाज अच्छी लय में है और वह एक पारी में तीन विकेट चटका लेता है तो उसे एक अतिरिक्त ओवर मिलना चाहिए। टी20 में एक पारी में एक गेंदबाज अधिकतम 4 ओवर ही डाल सकता है। नए सुझाव के अनुसार अगर गेंदबाज 4 ओवर में 3 विकेट चटकाता है तो वह अपने 5वें ओवर को अनलॉक कर सकता है।
  2. बड़ी जीत पर अतिरिक्त पॉइंट्स- आकाश चोपड़ा का कहना है कि लीग स्टेज के दौरान अगर कोई टीम बड़ी जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो उसे एक अतिरिक्त पॉइंट मिलना चाहिए। उदहारण के रूप में उन्होंने समझाया जैसे अगर कोई टीम किसी टारगेट को 15-16 ओवर में हासिल कर लेती है या फिर डिफेंड करते हुए 40 रनों से मैच जीत लेती है तो उसे 2 की जगह 3 पॉइंट मिलने चाहिए। ऐसे में टीमों के बीच एक अतिरिक्त अंक हासिल करने की होड़ दिख सकती है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
  • 100m से लंबे छक्के पर 8 रन- ये सुझाव तो खुद रोहित शर्मा दे चुके हैं। आकाश चोपड़ा का कहना है कि आईपीएल में बहुत कम ही बार छक्का 100 मीटर के पार जाता है। अगर कोई ऐसा करने में कामयाब रहता है तो उसे 6 की जगह 8 रन मिलने चाहिए। हालांकि इस नियम को समझाते हुए उन्होंने इसे विवादित जरूर बताया। उन्होंने साथ ही कहा कि अगर ऐसा होता है तो खिलाड़ी बड़ा छक्का मारने के प्रयास में अपना विकेट भी खो सकते हैं, जिससे मैच का रोमांच और बढ़ जाएगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।