13 मैचों में 53 छक्के, क्रिस गेल के महारिकॉर्ड से कितना पीछे रह गए वैभव सूर्यवंशी? 1-2 मैच और मिला तो तोड़ देंगे

Vimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 10 छक्के जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी के नाम अब 53 छक्के हो गए हैं। अब वे क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को तोड़ने के कितने करीब हैं, आइए आपको बताते हैं।

13 मैचों में 53 छक्के, क्रिस गेल के महारिकॉर्ड से कितना पीछे रह गए वैभव सूर्यवंशी? 1-2 मैच और मिला तो तोड़ देंगे

आईपीएल 2026 के 64वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में 7 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। मंगलवार को लखनऊ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 10 छक्के लगाए। उन्होंने इसके साथ 7 चौके भी जड़े और 38 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली। कल के मैच में जड़े गए 10 छक्कों के साथ सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अब तक 53 छक्के लगा चुके हैं। 15 वर्षीय वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी अब एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले क्रिस गेल के महारिकॉर्ड से बस कुछ ही हिट पीछे रह गए हैं। उनके पास इस रिकॉर्ड को तोड़कर आईपीएल का नया सिक्सर किंग बनने का सुनहरा मौका है।

रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 7 छक्कों की है जरूरत

आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल के नाम है। गेल ने साल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए रिकॉर्ड 59 छक्के एक ही आईपीएल सीजन में जड़ दिए थे। इस दौरान क्रिस गेल ने 15 परियां ली थीं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 13 पारियों में ही 53 छक्के जड़ दिए हैं और उनके पास एक लीग मैच शेष है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी अगले मैच में क्रिस गेल का रिकॉर्ड अगर इसी फॉर्म में रहे तो तोड़ सकते हैं। एक आईपीएल सीजन में क्रिस गेल के सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए वैभव सूर्यवंशी को अब केवल 7 छक्कों की जरूरत है, जबकि इस रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए छह छक्के चाहिए। वैभव सूर्यवंशी अगर अगले मैच में 6 या 7 छक्के लगा देते हैं तब क्रिस गेल का यह महारिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएगा या इसकी बराबरी हो जाएगी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया तो वैभव के पास एक और मौका

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल 13 मैचों में 7 जीत और छह हार के साथ 14 अंक लेकर अब पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उसका रन रेट भी पॉजिटिव है। राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ है। अगर पिंक जर्सी वाली टीम 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जाने वाले इस मैच को जीतती है तो वह सीधे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को और भी कुछ मैच खेलने को मिल सकते हैं। इससे सूर्यवंशी के लिए संभावना यह बढ़ जाएगी कि अगर वह आखिरी लीग मैच में क्रिस गेल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ते हैं तो प्लेऑफ के पहले मुकाबले में इस महारिकॉर्ड को ध्वस्त करने का मौका उनके पास होगा। इससे पहले इस रिकॉर्ड के इतने करीब आंद्रे रसेल आए थे लेकिन वे 52 छक्कों में ही थम गए थे, लेकिन सूर्यवंशी के पास सुनहरा मौका है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।