IPL के इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा, एक सीजन में सबसे ज्यादा 200 प्लस टोटल का रिकॉर्ड टूटा
आईपीएल के इतिहास में पहली बार एक सीजन में 53 बार 200 प्लस स्कोर बना है। पिछले सीजन 52 बार टीमों ने ये कारनामा किया था।

आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। लगातार मैचों में टीमें 200 से अधिक का स्कोर बना रही है और पीछा भी कर रही हैं। आईपीएल के 19वें सीजन ने सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। इससे पहले पिछले सीजन 52 बार टीमों ने 200 प्लस का टोटल बनाया था लेकिन रविवार को ये रिकॉर्ड पीछे छूट गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए। इसी के साथ ये इस सीजन का 53वां 200 प्लस स्कोर हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार को आईपीएल मुकाबले में चार विकेट पर 222 रन का मजबूत स्कोर बनाया। देवदत्त पड़िक्कल ने 45 और टिम डेविड ने 28 रन का योगदान दिया।
53वीं बार बना 200 प्लस स्कोर
आईपीएल 2026 में रविवार को 53वीं बार 200 प्लस का स्कोर बना। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए। इसके साथ ही पिछले साल (2025) 52 बार 200 प्लस स्कोर बनने का रिकॉर्ड पीछे छूट गया है। पिछले कुछ सीजन में टीमों ने सीजन के द्वारा कई बार 200 प्लस स्कोर बनाया है। 2024 में 41 बार 200 प्लस स्कोर बने थे लेकिन उससे पहले 2023 में 37 बार और 2022 में सिर्फ 18 बार ये कमाल हुआ था।
मैच की बात करें तो वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्ले ऑफ में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बनी। लगातार तीसरी जीत के साथ बेंगलुरु की टीम के 13 मैच में 18 अंक हो गए हैं और टीम शीर्ष पर बरकरार है। लगातार छठी हार के बाद पंजाब की टीम 13 मैच में 13 अंक के साथ चौथे पायदान पर है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शशांक सिंह (56 रन, 27 गेंद, चार छक्के, चार चौके) के अर्धशतक और मार्कस स्टोइनिस (37 रन, 25 गेंद, पांच चौके) के साथ उनकी छठे विकेट की 67 रन की साझेदारी के बावजूद पंजाब की टीम आठ विकेट पर 199 रन ही बना सकी। कूपर कोनोली (37) और सूर्यांश शेडगे (35) ने भी उपयोगी पारियां खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। बेंगलुरु की ओर से रसिक सलाम ने 36 रन देकर तीन जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 38 रन देकर दो विकेट चटकाए।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



