पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार की बादशाहत, आर्चर ने टॉप-5 में मारी एंट्री, रबाडा कर सकते हैं उलटफेर, देखिए लिस्ट

Vimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

आईपीएल 2026 के 62 मुकाबला पूरे होने के बाद पर्पल कैप की सूची में आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टॉप पर बने हुए हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक कुल 13 मैच खेले हैं, जिसमें 51 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 16.38 की औसत से 24 विकेट हासिल किए हैं। टॉप-10 में कौन-कौन हैं, देखिए।

पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार की बादशाहत, आर्चर ने टॉप-5 में मारी एंट्री, रबाडा कर सकते हैं उलटफेर, देखिए लिस्ट

रविवार 17 मई को आईपीएल के दो मुकाबले खेले गए जिसमें दो गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पर्पल कैप की रेस को और दिलचस्प बना दिया है। दिन का पहला मुकाबला धर्मशाला के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया जिसमें आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर की गेंदबाजी करते हुए 38 रन देकर दो विकेट लिए। दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया जिसमें राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपने चार ओवर के स्पेल में 35 रन देखकर दो विकेट चटकाए। इन दोनों गेंदबाजों ने पर्पल कैप की रेस में खुद को मजबूती से स्थापित किया है।

पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार सहित टॉप-5 में ये गेंदबाज

आईपीएल 2026 के 62 मुकाबला पूरे होने के बाद पर्पल कैप की सूची में आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टॉप पर बने हुए हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक कुल 13 मैच खेले हैं, जिसमें 51 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 16.38 की औसत से 24 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने एक-चार विकेट हाल भी लिया है। पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के गेंदबाज कगिसो रबाडा है, जिन्होंने इस सीजन अब तक कुल 13 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 50 ओवर की गेंदबाजी की है और 21 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका औसत 21.95 का रहा है। सूची में तीसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज हैं जिन्होंने 12 मैच खेले हैं अब तक और 19 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने इस सीजन में कुल 42.2 ओवर की गेंदबाजी अब तक की है। पर्पल कैप की रेस में जोफ्रा आर्चर आज लिए गए दो विकटों के साथ सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस सीजन कल 12 मैच खेले हैं जिसमें 43.5 ओवर की गेंदबाजी करते हुए कुल 17 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका औसत 23.53 का है। पर्पल कैप की रेस में टॉप फाइव में लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज प्रिंस यादव भी बने हुए हैं। उन्होंने 12 मैच अब तक इस सीजन खेले हैं, जिसमें 45 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 16 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका औसत 24 कर रहा है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

टॉप-10 में मोहम्मद सिराज सहित ये नाम शामिल

गुजरात टाइटंस के गेंदबाज राशिद खान 13 मैचों में 45.5 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 16 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में छठवें स्थान पर हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के कार्तिक त्यागी ने इस सीजन 12 मैचों में 43 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 16 विकेट 25.38 की औसत से लिए हैं और पर्पल कैप की रेस में 7वें स्थान पर बने हुए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज ईशान मलिंगा ने 12 मैचों में 42.2 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 25.50 की औसत के साथ 16 विकेट हासिल किए हैं और इस लिस्ट में आठवें स्थान पर मौजूद हैं। मोहम्मद सिराज और जेमी ओवर्टन भी पर्पल कैप की रेस में टॉप टेन में बने हुए हैं। एक तरफ जहां मोहम्मद सिराज ने इस सीजन 13 मैचों में 48 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 29.43 की औसत के साथ 14 विकेट हासिल किए हैं और नवे नंबर पर हैं, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज जब में ओवर्टन ने इस सीजन कल 10 मैच खेले हैं जिसमे 28 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 17.79 की औसत के साथ कुल 14 विकेट लिए हैं और टॉप टेन में दसवें स्थान पर हैं।

PBKS VS RCB और DC VS RR मैच के बाद पर्पल कैप लीडरबोर्ड

प्लेयरमैचओवरगेंदेंविकेटऔसत खर्चे गए रनचार विकेट हॉलपांच विकेट हॉल
भुवनेश्वर कुमार1351.03062416.3839310
कगिसो रबाडा1350.03002121.9546100
अंशुल कंबोज1242.22541922.5342800
जोफ्रा आर्चर1243.52631723.5340000
प्रिंस यादव1245.02701624.0038400
रासिद खान 1345.52751624.9439910
कार्तिक त्यागी1243.02581625.3840600
ईशान मलिंगा1242.22541625.5040810
मोहम्मद सिराज1348.02881429.4341200
जेमी ओवर्टन1028.01681417.7924910

भुवनेश्वर कुमार को सिर्फ रबाडा से है खतरा

पर्पल कैप की इस लिस्ट को देखते हुए लग रहा है कि इस सीजन भुवनेश्वर कुमार इस कैप को जीत लेंगे। हालांकि, उनको कड़ी चुनौती जिस गेंदबाज से मिल रही है वह हैं कगिसो रबाडा और इन दोनों गेंदबाजों की टीमें प्लेऑफ में एंट्री करेंगी ऐसे में दोनों के मैच बचे हुए हैं और पर्पल कैप भुवनेश्वर कुमार से छिन सकती है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।