IPL 2026 में बने रनों से लेकर शतकों तक ये 10 बड़े रिकॉर्ड, मिट्टी में मिल गया 18 साल लंबा इतिहास

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL 2026 में 10 ऐसे रिकॉर्ड बने हैं, जो पहले किसी सीजन नहीं बने या बने थे तो इस सीजन टूट गए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन धमाल ही मचा दिया। कौन-कौन से रिकॉर्ड इस सीजन बने हैं, उनके बारे में जान लीजिए। 

IPL 2026 में बने रनों से लेकर शतकों तक ये 10 बड़े रिकॉर्ड, मिट्टी में मिल गया 18 साल लंबा इतिहास

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का 19वां सीजन रविवार 31 मई को खत्म हो गया और इस बार के टूर्नामेंट ने कई बड़े रिकॉर्ड्स पर पानी फेर दिया। आईपीएल के 18 साल के इतिहास में जो नहीं हुआ था, वह 19वें साल में जाकर होता चला गया। रनों से लेकर विकेट और छक्कों से लेकर शतकों तक सब कुछ एक ही सीजन में देखने को मिला। बात चाहे टीमों की हो या फिर व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स की। आईपीएल 2026 में सब कुछ धराशायी होता चला गया। आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद जान लीजिए कि कौन-कौन से 10 बड़े रिकॉर्ड इस सीजन बने और टूटे।

आईपीएल के एक सीजन में कभी भी इतने रन नहीं बने, जितने इस सीजन बने। कुल 27450 रन आईपीएल 2026 में बने, जो किसी भी एक सीजन में सबसे ज्यादा हैं। एक विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन खर्च इसी सीजन हुए हैं। 31.26 का औसत इस साल विकेट लेने के मामले में रहा है। इसका मतलब है कि 31 से ज्यादा रन खर्च करने के बाद गेंदबाजों को एक विकेट मिला है। गेंदबाजों ने इस सीजन सबसे तेज गति से रन दिए हैं। रन रेट प्रति ओवर इस सीजन 9.88 रहा है, जो किसी भी सीजन से ज्यादा है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल के एक सीजन में कभी भी 2332 चौके नहीं लगे, लेकिन इस सीजन ऐसा हुआ है, जबकि सबसे ज्यादा छक्के भी इसी सीजन लगे हैं। 1426 छक्के आईपीएल 2026 में लगे हैं, जो किसी अन्य सीजन से काफी ज्यादा हैं। साथ ही साथ आईपीएल में इस बार 15 शतक बल्लेबाजों ने जड़े हैं, जो अन्य किसी भी आईपीएल सीजन से ज्यादा रहे हैं।

आईपीएल रनों के लिहाज से बहुत ही ज्यादा विशाल रहा है, क्योंकि 200 से ज्यादा के टोटल इस सीजन 65 बार बने हैं, जो कि किसी भी सीजन में नहीं बने। इतना ही नहीं, एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200 या इससे ज्यादा के टारगेट भी इसी सीजन चेज हुए हैं। 17 बार ऐसा देखने को मिला है, जब 200 से ज्यादा का टारगेट चेज हुआ है।

आईपीएल 2026 में एक बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड भी इसी सीजन बना है। 72 छक्के वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकले हैं, जो किसी भी एक सीजन में एक बल्लेबाज के सबसे ज्यादा छक्के हैं। इसके साथ-साथ एक सीजन में पहली बार तीन बल्लेबाजों ने 700-700 से ज्यादा रन बनाए हैं। अभी तक एक सीजन में दो ही बल्लेबाज ऐसा कर पाए थे, लेकिन 2026 में ऐसा 3 बल्लेबाजों ने किया है। इनमें वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल और साई सुदर्शन का नाम शामिल है।

IPL 2026 में बने ये 10 बड़े रिकॉर्ड

1. एक एडिशन में सबसे ज़्यादा रन: 27450

2. एक एडिशन में सबसे ज़्यादा रन/विकेट: 31.26

3. एक एडिशन में सबसे ज़्यादा RPO: 9.88

4. एक एडिशन में सबसे ज़्यादा चौके: 2332

5. एक एडिशन में सबसे ज़्यादा छक्के: 1426

6. सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत शतक: 15

7. सबसे ज़्यादा 200-प्लस टोटल: 65

8. सबसे सफल 200-प्लस चेज़: 17

9. सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत छक्के: 72

10. 700+ रन 3 खिलाड़ियों ने बनाए

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।