Hindi NewsIPL 2024

आईपीएल 2024

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 17वां सीजन 2024 में खेला जाना है। 2008 में आईपीएल का पहला सीजन खेला गया था। आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी और अमीर टी20 लीग है। आईपीएल 2024 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स डिफेंडिंग चैंपियन है। आईपीएल 2024 मार्च से मई के बीच खेला जाना है। आईपीएल का आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा कराया जाता है, जहां दुनिया भर के क्रिकेट स्टार अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेलते हैं। आईपीएल 2024 में 10 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी टीमें हैं, एक चेन्नई सुपरकिंग्स और दूसरी मुंबई इंडियंस। चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस दोनों ने पांच-पांच आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं। मुंबई इंडियंस ने सभी आईपीएल खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते हैं, जबकि सीएसके ने सभी आईपीएल खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीते हैं। इस तरह से रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर 2023 को हुआ था। आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटन्स से ट्रेड किया, जो कि फुल कैश डील थी। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान नियुक्त किया, जबकि रोहित शर्मा सीनियर खिलाड़ी के तौर पर खेलते दिखेंगे। आईपीएल 2024 खिलाड़ी के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है।और पढ़ें

खिलाड़ीटीम

    आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स, गुजरात टाइटन्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायन्ट्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खिताब जीतने की जंग देखने को मिलेगी। आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया था। रविंद्र जडेजा ने आखिरी गेंद पर सीएसके को यादगार जीत दिलाते हुए पांचवीं बार खिताब दिलाया था। गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपरजायन्ट्स के रूप में 2022 में आईपीएल में दो नई फ्रेंचाइजी टीमें जुड़ी थीं। गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में 2022 आईपीएल खिताब जीता था, जबकि आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स उप-विजेता रहा था। और पढ़ें