Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL vs PSL Who is the most expensive player in the history of each league Cameron Green Rishabh Pant David Warner
IPL vs PSL: लीग के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन? दिखता है जमीन आसमान का फर्क

IPL vs PSL: लीग के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन? दिखता है जमीन आसमान का फर्क

संक्षेप:

IPL Auction 2026 हाल ही में संपन्न हुआ। कैमरन ग्रीन इतिहास रचते हुए IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। कैमरन ग्रीन की रिकॉर्डतोड़ निलामी के बाद फैंस यह जानने को इच्छुक हैं कि PSL का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है।

Dec 17, 2025 05:12 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IPL Auction 2026 में ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला कैमरन ग्रीन ने खूब सुर्खियां बटौरी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस ऑलराउंडर को 25.20 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ बोली लगाकर अपने स्क्वॉड में शामिल किया। ग्रीन ने इसी के साथ इतिहास रचा और वह IPL के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ही मिचेल स्टार्क के नाम था, जिन्हें केकेआर ने ही 2024 के ऑक्शन में 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। आईपीएल में खिलाड़ियों की लग रही इस रिकॉर्डतोड़ बोली पर पाकिस्तानी फैंस की भी खूब नजर थी। जब नजर पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर गई तो हर किसी को जमीन आसमान का फर्क दिखा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:नवाबों के शहर में आज IND vs SA भिड़ंत, बल्लेबाज या गेंदबाज कौन बरपाएगा कहर?

IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों की बात करें तो वह ऋषभ पंत हैं, जिन्हें पिछले ही साल लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 2025 के ऑक्शन में 27 करोड़ की हैरतअंगेज बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं श्रेयस अय्यर उनके रिकॉर्ड के बेहद नजदीक पहुंच गए थे। केकेआर को 2024 में चैंपियन बनाने वाले इस कप्तान को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा था।

आईपीएल के इतिहास के टॉप-5 महंगे खिलाड़ी-

ऋषभ पंत- 27 करोड़

श्रेयस अय्यर- 26.75 करोड़

कैमरन ग्रीन- 25.20 करोड़

मिचेल स्टार्क- 24.75 करोड़

वेंकटेश अय्यर- 23.75 करोड़

ये भी पढ़ें:वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, टी20 के इन टॉप-10 गेंदबाजों में एकमात्र भारतीय

PSL के सबसे महंगे खिलाड़ी

अब बात पाकिस्तान सुपर लीग के सबसे महंगे खिलाड़ियों की करें तो, पिछले ही साल यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने नाम किया। वॉर्नर को जब आईपीएल से दरकिनार कर दिया गया, तब वह पीएसएल खेलने गए और वहां उन्हें रिकॉर्डतोड़ 3 लाख यूएस डॉलर में कराची किंग्स ने खरीदा। यह PSL की नीलामी में किसी भी खिलाड़ी पर खर्च किया गया सबसे ज्यादा पैसा था। भारतीय रुपए के हिसाब से 2025 में तकरीबन 2.57 करोड़ रुपए थे। किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को भी PSL ऑक्शन में इतना पैसा नहीं मिला। पीएसएल ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे पाकिस्तान के खिलाड़ी बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और फखर जमन जैसे खिलाड़ी रहे, जिन्हें 1.88 करोड़ में खरीदा गया।

पीएसएल के इतिहास के टॉप-5 महंगे खिलाड़ी-

डेविड वॉर्नर- 2.57 करोड़

डेरिल मिशेल- 1.88 करोड़

बाबर आजम- 1.88 करोड़

फखर जमान- 1.88 करोड़

शाहीन अफरीदी- 1.88 करोड़

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |