
IPL retention 2026 Live Streaming: रिटेन-रिलीज प्लेयर की लिस्ट जारी का आज आखिरी दिन, जानें कैसे देखें LIVE
संक्षेप: IPL retention 2026 Live Streaming- आईपीएल 2026 की तैयारी आज से ही शुरू हो जाएगी, जब सभी 10 टीमें अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेगी। इसके बाद टीम अपना-अपना पर्स तैयार कर ऑक्शन में उतरेगी।
IPL retention 2026 Live Streaming- आईपीएल 2026 की तैयारियां आज यानी शनिवार, 15 नवंबर से ही शुरू हो जाएगी, जब सभी 10 टीमें अपने-अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेगी। बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों को रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने की डेडलाइन आज की थी। इस लिस्ट को जारी करने से पहले टीमें आपस में खिलाड़ियों को ट्रेड भी कर रहीं है। शार्दुल ठाकुर और शेरफेन रदरफोर्ड जैसे खिलाड़ियों को क्रमश: उनकी टीमों लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को ट्रेड किया है। वहीं संजू सैमसन की रवींद्र जडेजा और सैम कुर्रन के साथ राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की ट्रेड लगभग-लगभग तय है। इस पर से भी आज पर्दा उठ जाएगा। आईए आईपीएल 2026 रिटेंशन के नियम, संभावित ट्रेड और संभावित रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं-

IPL retention 2026 कब होगा?
आईपीएल 2026 रिटेंशन शनिवार, 15 नवंबर को शाम 5 बजे IST पर होगा। इसका प्रसारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहले टेस्ट के दूसरे दिन की आखिरी गेंद फेंके जाने के तुरंत बाद शुरू होगा।
आप IPL retention 2026 का लाइव प्रसारण कैसे देख सकते हैं?
आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर आईपीएल 2026 रिटेंशन का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।
आप IPL retention 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
आईपीएल 2026 रिटेंशन लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं।
IPL retention 2026 नियम क्या है?
टीमें अन्य फ्रैंचाइजियों के साथ खिलाड़ियों का आदान-प्रदान कर सकती हैं और समान या भिन्न मूल्य के खिलाड़ियों का आदान-प्रदान कर सकती हैं। ऐसे मामलों में जहां अलग-अलग मूल्य के खिलाड़ियों की अदला-बदली की जाती है, उच्च मूल्य वाले खिलाड़ी को प्राप्त करने वाली फ़्रैंचाइज़ी को शेष राशि का भुगतान करना होगा।
व्यापार पूर्णतः नकद सौदों के माध्यम से भी हो सकते हैं, जहां एक खिलाड़ी को शुल्क के बदले ट्रांसफर किया जाता है। किसी भी टीम के लिए खिलाड़ी की सहमति अनिवार्य है, हालांकि किसी खिलाड़ी को बनाए रखने या रिलीज करने का अंतिम निर्णय अंततः फ्रैंचाइजी का होता है।
ट्रेड होने वाले संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट
मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद से लखनऊ सुपर जायंट्स जा सकते हैं।
रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स के पार जाने की पूरी-पूरी संभावना है।
सैम करन भी चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स जा सकते हैं।
संजू सैमसन का राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स जाना लगभग-लगभग तय है।
अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स जा सकते हैं।
IPL 2026 रिलीज होने वाले संभावित खिलाड़ी सभी 10 टीमें-
KKR- वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्टजे
LSG- रवि बिश्नोई, डेविड मिलर, आकाश दीप, शमर जोसेफ, शार्दुल ठाकुर (एमआई में कारोबार)
DC- टी नटराजन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क
RCB- मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन, ब्लेसिंग मुजरबानी, रसिख डार
PBKS- ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद
MI- रीस टॉपले, विल जैक्स, अर्जुन तेंदुलकर (एलएसजी में स्थानांतरित)
RR- संजू सैमसन (सीएसके में ट्रेड), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, महेश थीक्षाना, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका
CSK- रवींद्र जडेजा (आरआर से ट्रेड), सैम कुरेन (आरआर से ट्रेड), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, दीपक हुडा, विजय शंकर, जेमी ओवरटन
SRH- मोहम्मद शमी (LSG में ट्रेड), राहुल चाहर
GT- शेरफेन रदरफोर्ड (MI को व्यापार किया गया)






