
IPL Released players 2026: केकेआर ने छोड़ा रसेल-अय्यर का साथ, CSK ने पलट दी पूरी टीम
संक्षेप: IPL Released players 2026- आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। रिलीज हुए खिलाड़ियों ने कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसेल का साथ छोड़ सबको हैरान कर दिया है।
IPL Released players 2026- आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। रिलीज हुए खिलाड़ियों की लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर किसी को हैरान कर दिया है। उन्होंने 12 साल बाद वेस्टइंडीज के विस्टफोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल का साथ छोड़ा है। जी हां, केकेआर ने रसेल को रिलीज कर दिया है, इसका मतलब यह है कि 12 साल बाद रसेल ऑक्शन में दिखाई देंगे, इस दौरान कई टीमों की नजरें उन पर रहेगी। केकेआर ने इसके अलावा 23.75 करोड़ रुपए के वेंकटेश अय्यर को भी रिलीज कर अपना पर्स मोटा कर लिया है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने मथीशा पथिराना को रिलीज कर दिया है। सीएसके ने पिछले कुछ समय में इस खिलाड़ी में काफी निवेश किया था, मगर उनके इंजरी हिस्ट्री देखते हुए चेन्नई ने ये बड़ा फैसला लिया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स रिलीज प्लेयर्स लिस्ट- आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, मोइन अली, एनरिक नॉर्खिया
चेन्नई सुपर किंग्स रिलीज प्लेयर्स लिस्ट- राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, सी एंडर सिद्धार्थ, रचिन रविंद्र, सैम कुर्रन, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, शेख राशिद, कमलेश नागरकोटी, मथीशा पथिराना
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रिलीज प्लेयर्स लिस्ट- लियाम लिविंगस्टोन, लुंगी एनगिडी, मयंक अग्रवाल, स्वास्तिक चिकारा, मनोज भदागे, ब्लेसिंग मुजारबानी, मोहित राठी, टिम सीफर्ट
पंजाब किंग्स रिलीज प्लेयर्स लिस्ट- जोश इंग्लिस, एरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, कुलदीप सेन, प्रवीण दुबे
दिल्ली कैपिटल्स रिलीज प्लेयर्स लिस्ट- फाफ डु प्लेसिस, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, डोनोवन फरेरा, सिद्धिकुला अटल, मनवंथ कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे
लखनऊ सुपर जाएंट्स रिलीज प्लेयर्स लिस्ट- आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, शार्दुल ठाकुर, आकाशदीप, रवि बिश्नोई, शमर जोसेफ
गुजरात टाइटंस रिलीज प्लेयर्स लिस्ट- महिपाल लोमरोर, शेरफन रदरफोर्ड, करीम जनत, दासुन शनाका, गेराल्ड कोइट्जे, कुलवंत खेजरोलिया
सनराइजर्स हैदराबाद रिलीज प्लेयर्स लिस्ट- अभिनव मनोहर, अथर्व तायडे, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, सिमरनजीत सिंह, मोहम्मद शमी, एडम जैंपा, राहुल चाहर
राजस्थान रॉयल्स रिलीज प्लेयर्स लिस्ट- संजू सैमसन, नीतिश राणा, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षणा
मुंबई इंडियंस रिलीज प्लेयर्स लिस्ट- सत्यनारायण राजू, रीस टॉपले, केएल श्रीजीत, कर्ण शर्मा, बेवॉन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजाद विलियम्स, विग्नेश पुथुर
IPL 2026 ऑक्शन से पहले ट्रेड हुए खिलाड़ी-
संजू सैमसन - राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स, 18 करोड़ रुपये में
रवींद्र जडेजा - चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स, 14 करोड़ रुपये में
सैम करन - चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स, 2.4 करोड़ रुपये में
मोहम्मद शमी - सनराइजर्स हैदराबाद से लखनऊ सुपर जायंट्स, 10 करोड़ रुपये में
मयंक मार्कंडे - कोलकाता नाइट राइडर्स से मुंबई इंडियंस, 30 लाख रुपये में
अर्जुन तेंदुलकर - मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स, 30 लाख रुपये में
नितीश राणा - राजस्थान रॉयल्स से दिल्ली कैपिटल्स, 4.2 करोड़ रुपये में
डोनोवन फरेरा - दिल्ली कैपिटल्स से राजस्थान रॉयल्स, 1 करोड़ रुपये में
शेरफेन रदरफोर्ड - गुजरात टाइटन्स से मुंबई इंडियंस, 2.6 करोड़ रुपये में
शार्दुल ठाकुर - लखनऊ सुपर जायंट्स से मुंबई इंडियंस, 2 करोड़ रुपये में






