IPL में नहीं मिला कोई खरीददार तो पाकिस्तान के गुण गाने लगा ये क्रिकेटर, बोला- IPL क्रिकेट कम फिल्म ज्यादा लगता है

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राइली रुसो आईपीएल में तीन टीमों के साथ -रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स- के लिए खेले हैं। उनका डेब्यू 2014 में हुआ था। हालांकि वह कभी इस लीग में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए।

IPL में नहीं मिला कोई खरीददार तो पाकिस्तान के गुण गाने लगा ये क्रिकेटर, बोला- IPL क्रिकेट कम फिल्म ज्यादा लगता है

IPL में जब तक टीमें साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज राइली रुसो पर पैसा खर्च कर रही थी, तब तक वह इस रंगारंग लीग में बिना किसी दिक्कत के हिस्सा ले रहे थे। तब तो ना उन्हें 2 महीने तक चलने वाले इस रंगारंग टूर्नामेंट से कोई दिक्कत थी और ना ही आईपीएल से जुड़े प्रमोशन से। मगर जब उनकी परफॉर्मेंस में गिरावट आई और टीमों ने उनसे कन्नी काटना शुरू कर दी तो उन्हें आईपीएल बुरा लगने लग गया। हाल ही में राइली रुसो ने आईपीएल और पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) की तुलना की है। उन्होंने इस दौरान आईपीएल को क्रिकेट कम और फिल्म ज्यादा बताया है, जबकि उन्होंने पाकिस्तान लीग की जमकर तारीफ की है।

बता दें, फिलहाल राइली रुसो पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में क्वेटा ग्लेडिएटर्स के लिए खेल रहे हैं। आईपीएल 2024 के बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था, जिसके बाद उन्हें अगले साल की नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला। रुसो ने आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए नाम नहीं भेजा था।

राइली रुसो ने आईपीएल और पीएसएल की तुलना करते हुए कहा, "दोनों लीग के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं। IPL एक बहुत लंबा टूर्नामेंट है, जबकि PSL एक ज्यादा छोटा टूर्नामेंट है, जहां मुकाबला कहीं ज्यादा कड़ा होता है। जाहिर है, IPL को पूरे बॉलीवुड का समर्थन हासिल है, इसलिए यह असल क्रिकेट से ज्यादा एक फिल्म जैसा लगता है।"

राइली रुसो का आईपीएल रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के राइली रुसो आईपीएल में तीन टीमों के साथ -रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स- के लिए खेले हैं। उनका डेब्यू 2014 में हुआ था। हालांकि वह कभी इस लीग में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। रुसो ने आईपीएल में कुल 22 मैच खेले जिसमें 23.65 की औसत के साथ 473 रन बनाए। आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 4.60 करोड़ का तो 2024 में पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ में खरीदा था।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।