IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल हुए गिरफ्तार, छात्रा ने लगाया रेप का आरोप; निजी पलों को किया रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Abishek Porel Arrested: क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। उन्हें मेडिकल छात्रा से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं।

Abishek Porel Arrested
अभिषेक पोरेल (फाइल फोटो)

Abishek Porel Arrested: आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की मुश्किलों में इजाफा हो गया है। हुगली पुलिस ने 23 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज को सोमवार देर रात गिफ्तार कर लिया है। कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने अभिषेक पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। उनपर साथ ही आपराधिक धमकी देने समेत कई अन्य आरोप हैं। पुलिस ने कई घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। छात्रा की शिकायत पर जून 2026 में मोगरा थाने में मामला दर्ज किया गया था। छात्रा ने शिकायत में कहा कि क्रिकेटर ने निजी पलों को रिकॉर्ड किया था। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पिछले महीने अभिषेक की गिरफ्तारी का आदेश दिया था।

तीन साल तक रिश्ते में थे दोनों

हुगली (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक कुनार भूषण सिंह ने मंगलवार को पीटीआई को बताया, ''उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उन्हें गिरफ्तार करने का अदालत का आदेश था। उन्हें कल देर रात गिरफ्तार किया गया। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा।'' एफआईआर में कुल 19 धाराएं हैं। छात्रा के मुताबिक, वह और बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक तकरीबन तीन सालों से रिश्ते में थे। कथित घटना 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली में हुई थी। अभिषेत ने कथित तौर पर जनवरी 2023 में छात्रा से संपर्क किया, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। उनपर आरोप है कि जब छात्रा के माता-पिता बाहर थे, तो वह उसे अपने रूप पर ले गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पोरेल ने उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

पिछले साल दोनों में मतभेद हुआ

शिकायत के अनुसार, महिला और अभिषेक में पिछले साल मतभेद हो गए, जिसके बाद क्रिकेटर ने उससे 'दूरी' बनानी शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि पोरेल ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह ऐसा करने को तैयार नहीं। अभिषेक पर छात्रा को गैरकानूनी तरीके से अपने पास रखने और खाना नहीं देने का भी आरोप है। हालांकि, अभिषेक ने मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपों का खारिज किया था।

IPL में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा

कलकत्ता हाईकोर्ट ने आदेश में कहा था कि आरोपी को पकड़ना और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त जरूरी है ताकि डेटा दूसरों के साथ शेयर न किया जा सके। पुलिस टीमें चंदननगर में अभिषेक के घर कई बार गईं लेकिन वह वहां नहीं मिले थे। अभिषेक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का हिस्सा हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में डीसी के लिए चार मैच खेले थे। वह घरेल क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने 32 फर्स्ट क्लास मैच और 23 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़अभिषेक गिरफ्तार, छात्रा ने लगाया रेप का आरोप; निजी पलों को किया रिकॉर्ड