10 की इकोनॉमी रेट से शुरू हुआ IPL करियर, अब ओवर में 7 रन बनाना मुश्किल, देखिए साल दर साल कैसे चमकी बुमराह की किस्मत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बुमराह ने अपने आईपीएल करियर की जब 2013 में शुरुआत की थी तब उनका इकोनॉमी रेट 10 का था। लेकिन उसके बाद उन्होंने खुद को बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल बना दिया है। देखिए साल दर साल बुमराह की इकोनॉमी रेट कैसे बदली है।

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं। वे टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट में किसी भी सतह पर शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं और उनके आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में भी बुमराह का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग में अपना डेब्यू साल 2013 में किया था। उन्होंने अपना पहला मुकाबला 4 अप्रैल 2013 को विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ खेला था जिसमें उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। तब से लेकर अब तक बुमराह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है और हर सीजन उन्होंने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक आईपीएल के कुल 145 मैच खेले हैं, जिसकी सभी 145 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 183 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान बुमराह का औसत 22.03 का है और उनके ओवरऑल आईपीएल करियर का इकोनॉमी रेट 7.25 है। बुमराह ने आईपीएल में चार ओवर की गेंदबाजी में 10 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे, जो उनका सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने आईपीएल में अब तक कुल 3 बार चार विकेट हॉल लिए हैं और दो बार पांच विकेट हॉल भी हासिल किया है।

पहले तीन सीजन में बुमराह का इकोनॉमी रेट

बुमराह ने जब 2013 में मुंबई इंडियंस के साथ अपना आईपीएल करियर शुरू किया था तब पहले सीजन वे काफी महंगे साबित हुए थे। आईपीएल के अपने पहले सीजन में बुमराह का इकोनॉमी रेट 10.00 का था, जो एक तेज गेंदबाज के लिए खराब माना जाता है। अगले साल बुमराह ने अपनी गेंदबाजी में सुधार किया और जिसका परिणाम यह हुआ कि जब सभी गेंदबाजों को काफी मार पड़ रही थी, उस वक्त पूरे 2014 के सीजन में जसप्रीत बुमराह का इकोनॉमी रेट 7.59 का रहा। लेकिन साल 2015 का आईपीएल सीजन बुमराह के लिए खराब रहा। इस सीजन उन्होंने 12.27 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्चे और टीम के लिए बहुत अधिक प्रभावशाली साबित नहीं हो सके। आईपीएल के शुरुआती तीन साल बुमराह के करियर के लिए थोड़े उतार-चढ़ाव वाले रहे।

2016 के बाद इकोनॉमी रेट 8 से ऊपर नहीं गया

हालांकि, 2016 के बाद जसप्रीत बुमराह ने खुद की गेंदबाजी में काफी सुधार किया और आलम यह हुआ कि 2016 से लेकर 2025 तक के किसी भी आईपीएल सीजन में बुमराह का इकोनॉमी रेट 8 नहीं पहुंचा, जो अपने आप में उनकी महानता को दर्शाता है। बुमराह ने 2016 में 7.81 की इकोनॉमी रेट के साथ गेंदबाजी की। 2017 में उनका इकोनॉमी रेट 7.43 रहा। 2018 में उन्होंने खुद में और सुधार किया और इस सीजन उनका इकोनॉमी रेट सात से कम रहा। उन्होंने 6.89 की इकोनॉमी दर से रन खर्चे। 2019 में उन्होंने और सुधार करते हुए इसे 6.63 पहुंचा दिया। 2020 के आईपीएल सीजन का उनका इकोनॉमी रेट 6.73 रहा। 2021 में बुमराह ने 7.45 की इकोनॉमी के साथ रन खर्चे। 2022 के आईपीएल सीजन में उनका इकोनॉमी रेट 7.18 रहा। 2023 में जसप्रीत बुमराह चोट के कारण आईपीएल नहीं खेले। 2024 और 2025 में उन्होंने 7 से कम की इकोनॉमी रेट के साथ गेंदबाजी की। 2024 में उनका इकोनॉमी रेट 6.48 का रहा, जबकि 2025 में 6.68 रहा। 2026 में कैसा प्रदर्शन करेंगे देखना होगा।

पिछले दो सालों से ओवर में 7 रन बनाना मुश्किल

बीते दो सालों के आईपीएल सीजन के आंकड़े देखें तो बुमराह अपनी पीक पर नजर आते हैं। बल्लेबाजों के लिए उन्हें खेलना काफी मुश्किल होता जा रहा है। कहां तो उनका आईपीएल करियर 10 की इकोनॉमी रेट से शुरू हुआ था, लेकिन बुमराह ने साल दर साल खुद में सुधार किया है और बीते दो सालों के आंकड़े देखने पर तो स्पष्ट होता है कि बुमराह ने बल्लेबाजों को 7 रन प्रति ओवर भी नहीं बनाने दिए हैं। 2024 और 2025 में उनका इकोनॉमी रेट 7 से नीचे है। बुमराह ने अब तक 12 आईपीएल सीजन खेले हैं, जिनमें से पांच सीजन में 7 से कम की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की है। अब बल्लेबाजों के लिए बुमराह के एक ओवर में 7 रन बनाना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

प्रत्येक आईपीएल सीजन में जसप्रीत बुमराह का इकोनॉमी रेट

2013 में 10.00

2014 में 7.59

2015 में 12.27

2016 में 7.81

2017 में 7.43

2018 में 6.89

2019 में 6.63

2020 में 6.73

2021 में 7.45

2022 में 7.18

2023 DNP

2024 में 6.48

2025 में 6.68

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़10 की इकोनॉमी रेट से शुरू हुआ बुमराह का IPL करियर, अब ओवर में 7 रन बनाना मुश्किल