IPL 2026 Auction Highlights: नीलामी खत्म, ग्रीन ने लूटी महफिल, 200 करोड़ से ज्यादा हुए खर्च

<ul><li>IPL 2026 Auction Highlights: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी समाप्त हो गई है। कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। केकेआर ने ग्रीन को 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा। 77 खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी ने 215.45 करोड़ खर्च किए।</li></ul>

IPL 2026 Auction Highlights: नीलामी खत्म, ग्रीन ने लूटी महफिल, 200 करोड़ से ज्यादा हुए खर्च

आईपीएल 2026 नीलामी

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान | Tue, 16 Dec 2025 09:38 PM IST
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

IPL 2026 Auction Highlights: आईपीएल 2026 के लिए मिनी-नीलामी मंगलवार 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में समाप्त हो गई है। इस नीलामी के दौरान कुल 77 खिलाड़ी बिके और फ्रेंचाइजी ने इसके लिए 215.45 करोड़ रुपये खर्च किए। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा। भारतीय खिलाड़ियों में वेंकटेश अय्यर के लिए सबसे बड़ी बोली लगी है। अय्यर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 करोड़ में खरीदा। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीश पथिराना को 18 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम से जोड़ा। भारत के स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ खर्च किए।

इस नीलामी में ‘अनकैप्ड’ (अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले) भारतीय खिलाड़ियों को भी बड़ी सफलता मिली। इसमें उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर प्रशांत वीर और राजस्थान के विकेटकीपर और आक्रामक बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक समान 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। दोनों खिलाड़ी 30 लाख रुपये की आधार मूल्य में आने के बाद आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे अधिक कीमत पाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी दार को भी दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा। दार की शुरुआती कीमत भी 30 लाख रुपये थी।

पृथ्वी शॉ और सरफराज खान जैसे भारतीय बल्लेबाजों को अच्छी लय में होने के बावजूद नीलामी में शुरुआती चरण कोई खरीदार नहीं मिला। सरफराज को हालांकि दूसरे दौर की नीलामी में सीएसके ने 75 लाख रुपये में खरीदा। पृथ्वी शॉ को 75 लाख में दिल्ली ने लिया।

16 Dec 2025, 03:21:49 PM IST

IPL 2026 Auction Live: वेंकटेश अय्यर RCB के हुए

IPL 2026 Auction Live: ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। वेंकटेश के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली लगाई। गुजरात टाइटंस ने भी दिलचस्पी दिखाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी बोली लगाई। कोलकाता ने भी एंट्री मारी है। आरसीबी और केकेआर के बीच बिडिंग वॉर हुई। अंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा

Share
16 Dec 2025, 03:13:00 PM IST

IPL 2026 Auction Live: वानिंदु हसरंगा को लखनऊ ने लिया

IPL 2026 Auction Live: श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा को लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा।

Share
16 Dec 2025, 03:12:18 PM IST

IPL 2026 Auction Live: वियान मुल्डर को नहीं मिली फ्रेंचाइजी

IPL 2026 Auction Live: अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर भी अनसोल्ड रहे हैं। कई बड़े नाम अब तक अनसोल्ड रहे हैं।

Share
16 Dec 2025, 03:11:33 PM IST

IPL 2026 Auction Live: लियाम लिविंगस्टन को भी नहीं खरीदा

IPL 2026 Auction Live: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन को भी खरीददार नहीं मिला है। वह पिछले सीजन चैंपियन रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रहे थे।

Share
16 Dec 2025, 03:10:34 PM IST

IPL 2026 Auction Live: रचिन रवींद्र भी रहे अनसोल्ड

IPL 2026 Auction Live: न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र भी अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है।

Share
16 Dec 2025, 03:09:58 PM IST

IPL 2026 Auction Live: गस एटिकन्सन को नहीं मिला खरीददार

IPL 2026 Auction Live: गस एटिकन्सन के लिए फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। वह अनसोल्ड रहे।

Share
16 Dec 2025, 03:09:01 PM IST

IPL 2026 Auction Live: ग्रीन 25.2 करोड़ में बिके लेकिन मिलेंगे सिर्फ 18 करोड़

IPL 2026 Auction Live: कैमरन ग्रीन को बीसीसीआई के नए नियम के मुताबिक सिर्फ 18 करोड़ मिलेंगे, बाकी की राशि बीसीसीआई के 'प्लेयर वेलफेयर फंड' में 7 करोड़ 20 लाख रुपये जमा कर दिए जाएंगे। बीसीसीआई ने 2026 की मिनी ऑक्शन के लिए एक खास नियम बनाया है। अब कोई भी विदेशी खिलाड़ी नीलामी में एक तय सीमा से ज्यादा पैसे घर नहीं ले जा सकता। यदि नीलामी के दौरान किसी विदेशी खिलाड़ी की बोली 18 करोड़ रुपये से ऊपर चली जाती है , तो उस खिलाड़ी को केवल 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे।

Share
16 Dec 2025, 02:59:10 PM IST

IPL 2026 Auction Live: कैमरन ग्रीन को KKR ने खरीदा

IPL 2026 Auction Live: कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ में खरीदा।

Share
16 Dec 2025, 02:54:38 PM IST

IPL 2026 Auction Live: कैमरन ग्रीन के लिए चार टीमें भिड़ी

IPL 2026 Auction Live: कैमरन ग्रीन के लिए मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली लगाई। शुरुआत में कोलकाता और राजस्थान के बीच बिडिंग वॉर हुई। करीब 13 करोड़ के बाद चेन्नई ने एंट्री मारी और कोलकाता से ऑलराउंडर को खरीदने के लिए भिड़े।

Share
16 Dec 2025, 02:45:30 PM IST

IPL 2026 Auction Live: कैमरन ग्रीन पर शुरू हुई जंग

IPL 2026 Auction Live: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमनर ग्रीन के लिए मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच बिडिंग वॉर चल रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी एंट्री मारी है। कैमरन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये हैं।

Share
16 Dec 2025, 02:44:30 PM IST

IPL 2026 Auction Live: डेवोन कॉनवे रहे अनसोल्ड

IPL 2026 Auction Live: डेवोन कॉनवे को भी इस बार कोई खरीददार नहीं मिला। वह पिछली बार सीएसके का हिस्सा रहे थे।

Share
16 Dec 2025, 02:43:36 PM IST

IPL 2026 Auction Live: पृथ्वी शॉ ओपनिंग राउंड में रहे अनसोल्ड

IPL 2026 Auction Live: पृथ्वी शॉ का बेस प्राइस 75 लाख है। शॉ पिछले सीजन कुछ कमाल नहीं दिखा सके थे लेकिन इस बार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि पहली बार वह अनसोल्ड रहे।

Share
16 Dec 2025, 02:42:29 PM IST

IPL 2026 Auction Live: डेविड मिलर 2 करोड़ में दिल्ली के हुए

IPL 2026 Auction Live: अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया।

Share
16 Dec 2025, 02:41:40 PM IST

IPL 2026 Auction Live: ऑस्ट्रेलिया के फ्रेजर मैक्गर्क रहे अनसोल्ड

IPL 2026 Auction Live: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फ्रेजर मैक्गर्क अनसोल्ड रहे हैं। हालांकि दूसरी बारी में शायद उन्हें खरीददार मिले।

Share
16 Dec 2025, 02:37:16 PM IST

IPL 2026 Auction Live: आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल मंच पर मौजूद

IPL 2026 Auction Live: अरुण धूमल इस वक्त मंच पर मौजूद हैं और आईपीएल 2026 की नीलामी शुरू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

Share
16 Dec 2025, 02:20:48 PM IST

IPL 2026 Auction Live: तेज गेंदबाजों को खरीदने के लिए होगी जंग

IPL 2026 Auction Live: आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी के दौरान तेज गेंदबाजों की डिमांड काफी रहने वाली है। लगभग सभी फ्रेंचाइजी नए तेज गेंदबाजों की तलाश में हैं।

Share
16 Dec 2025, 02:13:32 PM IST

IPL 2026 Auction Live: कुछ देर में शुरू होगी नीलामी

IPL 2026 Auction Live: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए ढाई बजे से नीलामी शुरू होने वाली है। फ्रेंचाइजी से जुड़े सदस्य नीलामी में हिस्सा लेने के लिए एतिहाद एरिना में पहुंच गए हैं।

Share
16 Dec 2025, 01:56:31 PM IST

IPL 2026 Auction Live: 26 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट

आईपीएल ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी भी दे दी है कि टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होगा और आखिरी मैच 31 मई को खेला जाएगा।

Share
16 Dec 2025, 01:30:47 PM IST

IPL 2026 Auction Live: बिश्नोई की भर सकती है झोली

आईपीएल 2026 ऑक्शन में भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई की भी झोली भर सकती है, क्योंकि वे अनुभवी स्पिनर हैं और इस बार स्पिनरों को खरीदने के लिए होड़ लगी होगी।

Share
16 Dec 2025, 12:48:50 PM IST

IPL 2026 Auction Live: ग्रीन पर सभी की निगाहें

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरोन ग्रीन पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं, जो इस मिनी ऑक्शन के सबसे बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। देखना ये है कि कौन सी टीम उनको खरीदने के लिए लड़ाई लड़ेगी। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ है।

Share
16 Dec 2025, 11:15:48 AM IST

IPL 2026 Auction Live: ढाई बजे शुरू होगा ऑक्शन

आईपीएल के 19वें सीजन के ऑक्शन की शुरुआत यूएई के समय के अनुसार दोपहर को एक बजे होगी, लेकिन उस समय भारत में दोपहर के ढाई बजे होंगे। कुछ ही देर के बाद फिर खिलाड़ियों पर बोली लगनी शुरू हो जाएगी।

Share
16 Dec 2025, 10:11:58 AM IST

IPL 2026 Auction Live: सेट 1 में कौन-कौन शामिल?

IPL Auction 2026 के सेट 1 में कैमरोन ग्रीन, सरफराज खान, पृथ्वी शॉ, डेवन कॉनवे, जैक फ्रेजर मैकगर्क और डेविड मिलर का नाम शामिल है।

Share
16 Dec 2025, 09:46:27 AM IST

IPL 2026 Auction Live: आईपीएल नीलामी 2026

IPL 2026 Auction Live: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मंगलवार को होने जा रही है। इस बार नीलामी का आयोजन आबू धाबी के एतिहाद एरिना में होगा। 369 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिसमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी हैं। नीलामी मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटIPL 2026 Auction Highlights: नीलामी खत्म, ग्रीन ने लूटी महफिल, 200 करोड़ से ज्यादा हुए खर्च