IPL 2026 Auction Live: लखनऊ ने एक करोड़ में नमन तिवारी को लिया
IPL 2026 Auction Live: तेज गेंदबाज नमन तिवारी के लिए राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली लगाई। लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा


आईपीएल 2026 नीलामी
IPL 2026 Auction Highlights: आईपीएल 2026 के लिए मिनी-नीलामी मंगलवार 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में समाप्त हो गई है। इस नीलामी के दौरान कुल 77 खिलाड़ी बिके और फ्रेंचाइजी ने इसके लिए 215.45 करोड़ रुपये खर्च किए। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा। भारतीय खिलाड़ियों में वेंकटेश अय्यर के लिए सबसे बड़ी बोली लगी है। अय्यर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 करोड़ में खरीदा। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीश पथिराना को 18 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम से जोड़ा। भारत के स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ खर्च किए।
इस नीलामी में ‘अनकैप्ड’ (अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले) भारतीय खिलाड़ियों को भी बड़ी सफलता मिली। इसमें उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर प्रशांत वीर और राजस्थान के विकेटकीपर और आक्रामक बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक समान 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। दोनों खिलाड़ी 30 लाख रुपये की आधार मूल्य में आने के बाद आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे अधिक कीमत पाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी दार को भी दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा। दार की शुरुआती कीमत भी 30 लाख रुपये थी।
पृथ्वी शॉ और सरफराज खान जैसे भारतीय बल्लेबाजों को अच्छी लय में होने के बावजूद नीलामी में शुरुआती चरण कोई खरीदार नहीं मिला। सरफराज को हालांकि दूसरे दौर की नीलामी में सीएसके ने 75 लाख रुपये में खरीदा। पृथ्वी शॉ को 75 लाख में दिल्ली ने लिया।
IPL 2026 Auction Live: लखनऊ ने एक करोड़ में नमन तिवारी को लिया
IPL 2026 Auction Live: तेज गेंदबाज नमन तिवारी के लिए राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली लगाई। लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा
IPL 2026 Auction Live: कार्तिक त्यागी कोलकाता में गए
IPL 2026 Auction Live: तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा।
IPL 2026 Auction Live: अनकैप्ड तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को गुजरात ने खरीदा
IPL 2026 Auction Live: अनकैप्ड तेज गेंदबाज अशोक शर्मा के लिए राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने बोली लगाई। गुजरात ने भी एंट्री मारी। गुजरात टाइटंस ने अशोक को 90 लाख में खरीदा। अशोक का बेस प्राइस 30 लाख है।
IPL 2026 Auction Live: ये खिलाड़ी रहे अनसोल्ड
IPL 2026 Auction Live: अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज रूचित अहिर, वंश वेदी और तुषार रहेजा अनसोल्ड रहे।
IPL 2026 Auction Live: तेजस्वी सिंह को कोलकाता ने लिया
IPL 2026 Auction Live: अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज तेजस्वी सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा। मुंबई ने भी दिलचस्पी दिखाई।
IPL 2026 Auction Live: मुकुल चौधरी को लखनऊ ने खरीदा
IPL 2026 Auction Live: मुकुल चौधरी के लिए राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली लगाई। लखनऊ ने 2 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा उनका बेस प्राइस 30 लाख था
IPL 2026 Auction Live: कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा
IPL 2026 Auction Live: युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के लिए कोलकाता और चेन्नई ने जमकर बोली लगाई। 13 करोड़ पर कोलकाता ने हाथ पीछे खींच लिए। इसके बाद हैदराबाद ने एंट्री मारी। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स ने कार्तिक शर्मा को 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा।
IPL 2026 Auction Live: कार्तिक शर्मा के लिए लगी जमक बोली
IPL 2026 Auction Live: अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के लिए मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली शुरू की। इसके बाद कोलकाता भी आई। चेन्नई ने 5 करोड़ की बोली लगाई और फिर कोलकाता -सीएसके के बीच बिंडिग वॉर शुरू हुई।
IPL 2026 Auction Live: ये अनकैप्ड खिलाड़ी नहीं बिके
IPL 2026 Auction Live: तनुश कोटियन, कमलेश नागरकोटी, सनवीर सिंह नहीं बिके
IPL 2026 Auction Live: SRH ने शिवांग को खरीदा
IPL 2026 Auction Live: शिवांग कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
IPL 2026 Auction Live: प्रशांत वीर के लिए CSK ने खर्च किए 14.2 करोड़
IPL 2026 Auction Live: चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर के लिए 14.20 करोड़ रुपये खर्च किए। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।
IPL 2026 Auction Live: अनकैप्ड प्रशांत वीर के लिए लगी बड़ी बोली
IPL 2026 Auction Live: अनकैप्ड प्रशांत वीर के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। कुछ देर में चेन्नई सुपर किंग्स ने भी खाता खोला। राजस्थान रॉयल्स ने भी बिडिंग की। राजस्थान और चेन्नई के बीच बोली को लेकर वॉर हुई। उनका बेस प्राइस 30 लाख है।
IPL 2026 Auction Live: अनकैप्ड ऑलराउंडर में ये रहे अनसोल्ड
IPL 2026 Auction Live: विजय शंकर, राजवर्धन हंगरगेकर, महिपाल लोमरोर, ईडन टॉम नहीं बिके हैं।
IPL 2026 Auction Live: दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब डार को 8.4 करोड़ में खरीदा
IPL 2026 Auction Live: अनकैप्ड ऑलराउंडर आकिब डार के लिए चार फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई। दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा।
IPL 2026 Auction Live: अनकैप्ड ऑलराउंडर आकिब डार के लिए लगी बोली
IPL 2026 Auction Live: ऑलराउंडर आकिब डार के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स ने बोली लगाई। रायल्स के बाहर होने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बोली लगाई। हालांकि 2 करोड़ पर आरसीबी ने हाथ पीछे खींच लिए। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगाई। आकिब का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।
IPL 2026 Auction Live: अनकैप्ड खिलाड़ी गए अनसोल्ड
IPL 2026 Auction Live: अथर्व तायडे, अनमोलप्रीत सिंह, अभिनव तेजराना, अभिनव मनोहर, यश ढुल और आर्या देसाई अनसोल्ड रहे।
IPL 2026 Auction Live: अकील हुसैन चेन्नई के हुए
IPL 2026 Auction Live: चेन्नई सुपर किंग्स ने अकील हुसैन को अपनी टीम में शामिल किया है। चेन्नई ने अकील को 2 करोड़ रुपये में खरीदा।
IPL 2026 Auction Live: महीश तीक्षणा और मुजीब उर रहमान गए अनसोल्ड
IPL 2026 Auction Live: महीश तीक्षणा और मुजीब उर रहमान के लिए फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। दोनों खिलाड़ी नीलामी में अनसोल्ड रहे।
IPL 2026 Auction Live: रवि बिश्नोई को राजस्थान ने खरीदा
IPL 2026 Auction Live: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स से बड़ी बोली लगाते हुए स्टार स्पिनर रवि विश्नोई को अपनी टीम में शामिल किया है। राजस्थान ने रवि को 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
IPL 2026 Auction Live: रवि बिश्नोई के लिए हुई बिडिंग
IPL 2026 Auction Live: रवि बिश्नोई के लिए राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली लगाई। बिश्नोई का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। बिश्नोई ने 166 टी20 मैच में 194 विकेट लिए हैं।
IPL 2026 Auction Live: राहुल चाहर भी रहे अनसोल्ड
IPL 2026 Auction Live: राहुल चाहर को कोई खरीददार नहीं मिला। वह अनसोल्ड रहे। दूसरे राउंड में शायद उन्हें कोई खरीदे।
IPL 2026 Auction Live: फजहलक फारूकी अनसोल्ड गए
IPL 2026 Auction Live: अफगानिस्तान के गेंदबाज फजहलक फारूकी को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।
IPL 2026 Auction Live: एनरिक नॉर्खिया को लखनऊ ने खरीदा
IPL 2026 Auction Live: लखनऊ सुपर जायंट्स ने एनरिक नॉर्खिया को दो करोड़ के बेस प्राइस पर खरीद लिया है।
IPL 2026 Auction Live: स्पेंसर जॉनसन रहे अनसोल्ड
IPL 2026 Auction Live: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को कोई खरीददार नहीं मिला।
IPL 2026 Auction Live: मथीश पथिराना कोलकाता में हुए शामिल
IPL 2026 Auction Live: मथीश पथिराना के लिए दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता ने बोली लगाई है। दिल्ली ने 16 करोड़ पर हाथ खड़े कर लिए। लेकिन फिर कोलकाता ने एंट्री मारी। लखनऊ भी 18 करोड़ पर बाहर हो गए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपये में मथीश को अपनी टीम में शामिल किया।
IPL 2026 Auction Live: मथीश पथिराना के लिए लगी बोली
IPL 2026 Auction Live: श्रीलंका के गेंदबाज मथीश पथिराना के लिए लखनऊ और दिल्ली ने जमकर बोली लगाई। पथिराना का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।
IPL 2026 Auction Live: जेराल्ड कोइट्जे अनसोल्ड गए
IPL 2026 Auction Live: अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोइट्जे को भी खरीददार नहीं मिला। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।
IPL 2026 Auction Live: शिवम मावी नहीं बिके
IPL 2026 Auction Live: भारतीय तेज गेंदबाज शिवम मावी का बेस प्राइस 75 लाख है लेकिन उनके लिए किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
IPL 2026 Auction Live: जेकब डफी आरसीबी के हुए
IPL 2026 Auction Live: जेकब डफी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दो करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। उनके लिए सिर्फ आरसीबी ने बोली लगाई।
IPL 2026 Auction Live: आकाशदीप को नहीं मिला खरीददार
IPL 2026 Auction Live: तेज गेंदबाज आकाशदीप को भी कोई खरीददार नहीं मिला है।
IPL 2026 Auction Live: मैट हेनरी रहे अनसोल्ड
IPL 2026 Auction Live: तेज गेंदबाज मैट हेनरी के लिए किसी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है।
IPL 2026 Auction Live: 7 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने खरीद
IPL 2026 Auction Live: आईपीएल 2026 की नीलामी की शुरुआत में सात खिलाड़ी बिके हैं। फ्रेंचाइजी ने अब तक 41.2 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
IPL 2026 Auction Live: कैमरन ग्रीन और वेंकटेश अय्यर पर पैसों की बारिश
IPL 2026 Auction Live: आईपीएल 2026 नीलामी में कैमरन ग्रीन को 25.2 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि वेंकटेश अय्यर को सात करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने अपनी टीम से जोड़ा। कई खिलाड़ी अनसोल्ड भी रहे हैं।
IPL 2026 Auction Live: फिन एलन को केकेआर ने खरीदा
IPL 2026 Auction Live: विकेटकीपर बल्लेबाज फिन एलन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा है। केकेआर ने उन्हें खरीदने के लिए 2 करोड़ रुपये खर्च किए।
IPL 2026 Auction Live: दिल्ली ने बेन डकेट को लिया
IPL 2026 Auction Live: दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट को अपनी टीम में शामिल किया है। दिल्ली ने बेन को 2 करोड़ रुपये में खरीदा।
IPL 2026 Auction Live: जेमी स्मिथ को नहीं मिली खरीददार
IPL 2026 Auction Live: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ को भी खरीददार नहीं मिला।
IPL 2026 Auction Live: गुरबाज, जॉनी बेयरस्टो रहे अनसोल्ड
IPL 2026 Auction Live: अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज गुरबाज रहे अनसोल्ड। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को भी किसी ने नहीं खरीदा।
IPL 2026 Auction Live: क्विंटन डिकॉक को मुंबई ने खरीदा
IPL 2026 Auction Live: दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को मुंबई इंडियंस ने एक करोड़ के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया।
IPL 2026 Auction Live: केएस भरत अनसोल्ड रहे
IPL 2026 Auction Live: केएस भरत का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है लेकिन उन्हें भी फ्रेंचाइजी नहीं मिली।
IPL 2026 Auction Live: दीपक हुड्डा भी नहीं बिके
IPL 2026 Auction Live: दीपक हुड्डा का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है लेकिन उनको भी कोई खरीददार नहीं मिला।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।