Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL auction 2026 Expert Eye on Uncapped Talent Aakash Chopra saba Karim Tip yash Dhull salman Nizar for Big IPL Bids
IPL नीलामी में ये अनकैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, आकाश चोपड़ा- सबा करीम ने बताई खूबियां

IPL नीलामी में ये अनकैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, आकाश चोपड़ा- सबा करीम ने बताई खूबियां

संक्षेप:

आईपीएल 2026 मिनी नीलामी से पहले कई अनकैप्ड खिलाड़ियों ने घरेलू लीगों में अपने शानदार प्रदर्शन से ध्यान खींचा है। खासकर, यश ढुल, साइराज पाटिल, सलमान निजार, तुषार रहेजा, और सार्थक रंजन जैसे युवा प्रतिभाओं पर इस नीलामी में बड़ी बोली लगने की उम्मीद है।

Dec 13, 2025 08:23 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए होने वाली छोटी नीलामी में बड़े खिलाड़ियों के साथ-साथ अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाइजी की नजरें रहेंगी। आईपीएल मिनी-ऑक्शन से पहले घरेलू लीगों में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों की निगाहें टिकी हुई हैं। खासकर यश धुल, साइराज पाटिल, सलमान निजार, तुषार रहेजा और सार्थक रंजन जैसे युवा प्रतिभाओं ने अपनी छाप छोड़ी है और वे नीलामी में बड़ी रकम हासिल कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जियोस्टार के विशेषज्ञ पैनल ने उन अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में बातचीत की, जो नीलामी में बड़ा नाम बना सकते हैं। इस पैनल में आकाश चोपड़ा, सबा करीम, अभिनव मुकुंद और रीमा मल्होत्रा शामिल थे, जिन्होंने खिलाड़ियों की खूबियों को उजागर किया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान यश ढुल की प्रशंसा करते हुए कहा, “यश ढुल का सफर काफी प्रेरणादायक है। उन्हें भारत के लिए खेलने वाले एक युवा खिलाड़ी के रूप में देखा गया था। वह सपना अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन वह लगातार रन बना रहे हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग में इस बार का सीजन उनके लिए बेहतरीन रहा, जहां उन्होंने खूब रन बनाए और ये प्रदर्शन निश्चित रूप से आईपीएल में उनकी मदद करेंगे।”

सबा करीम ने विस्फोटक बल्लेबाज सलमान निजर के लिए कहा, “केरल क्रिकेट लीग में जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की है, उससे सलमान निजार की साख साफ झलकती है। उनमें बड़े शॉट लगाने की ताकत है। मेरा मानना है कि कोई भी आईपीएल फ्रेंचाइजी जो एक विस्फोटक नंबर पांच या नंबर छह बल्लेबाज की तलाश में है, वह निश्चित रूप से नीलामी में सलमान निज़ार पर विचार करेगी।”

ये भी पढ़ें:आईपीएल ऑक्शन से पहले सलील अरोड़ा की तूफानी पारी, 45 गेंदों में ठोक दिए 125 रन

अभिनव मुकुंद ने कहा, "तुषार रहेजा ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में लगभग सात या आठ सीजन खेले हैं। इस सीजन में उन्होंने बड़े स्कोर बनाने पर ध्यान दिया है। वह पावरप्ले में अच्छी तरह से हिट करते हैं और स्पिन को बहुत अच्छा खेलते हैं। वह एक विकेटकीपर भी हैं, जो उनके मूल्य को बढ़ाता है।"

रीमा मल्होत्रा ने सार्थक रंजन को 'निडर बल्लेबाज' बताया। उन्होंने कहा, "सार्थक रंजन एक निडर बल्लेबाज हैं, जो गेंद को उसकी योग्यता के आधार पर खेलते हैं। DPL में उन्होंने जो शॉट्स खेले, वे देखने लायक थे। फ्रेंचाइजियों को एक अच्छा टी20 बल्लेबाज मिलेगा, जो न केवल पावरप्ले में रन बनाता है, बल्कि पारी को गहराई तक ले जाने की भी क्षमता रखता है।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |