IPL 2027 के ऑक्शन की डेट और वेन्यू हुए कन्फर्म, तीन साल बाद भारत में होगी नीलामी, BCCI ने दिया पहला अपडेट

लाइव हिन्दुस्तान
share

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन की डेट और वेन्यू कन्फर्म हो गए हैं। तीन साल बाद भारत में नीलामी होगी। यह आयोजन गोवा में मिड दिसंबर में किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसकी पहली जानकारी दी और फिर आईपीएल अध्यक्ष ने भी इसे कन्फर्म किया।

ipl trophy
आईपीएल ट्रॉफी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी मिड दिसंबर में गोवा में होगी। आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने बुधवार को पीटीआई को यह जानकारी दी है। पिछले तीन संस्करणों के बाद आईपीएल की नीलामी भारत में लौट रही है। यह पहले विदेशों में आयोजित की जाती थी।

ऑक्शन की जानकारी देते हुए धूमल ने कहा, "हमने गोवा को अंतिम रूप दे दिया है। संभावित तारीखें 15 से 16 दिसंबर हैं।" नीलामी के पिछले तीन संस्करण दुबई, जेद्दा (मेगा नीलामी) और अबू धाबी में आयोजित किए गए थे। धूमल ने पहले कहा था कि नीलामी को भारत में वापस लाना एक सोची-समझी कोशिश है। यह नीलामी एक दिन की होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि यह मिनी नीलामी है।

बीसीसीआई सचिव ने भी दिया अपडेट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को घोषणा की कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2027 संस्करण के लिए नीलामी इस साल दिसंबर में गोवा में आयोजित की जाएगी। एएनआई से बात करते हुए देवजीत सैकिया ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में आईपीएल की नीलामी तीन अंतरराष्ट्रीय स्थानों - सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी में आयोजित करने के बाद बीसीसीआई इस साल की नीलामी दिसंबर में गोवा में आयोजित करेगा। उन्होंने कहा, "पिछले तीन वर्षों में तीन विदेशी स्थानों - सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी में आईपीएल नीलामी की मेजबानी करने के बाद इस साल हम दिसंबर महीने में गोवा में इसकी मेजबानी करने जा रहे हैं।"

भारत ए महिला टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम के वेन्यू में बदलाव

इस बीच भारत ए महिला और ऑस्ट्रेलिया ए महिला के बीच 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाला बहुदिवसीय मैच मैदान पर लंबे समय तक हुई बारिश और मौजूदा मैदानी परिस्थितियों के प्रभाव के कारण धर्मशाला से मोहाली स्थानांतरित कर दिया गया है। इस बदलाव के बारे में बात करते हुए बीसीसीआई सचिव ने कहा कि धर्मशाला में लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण यह निर्णय लिया गया ताकि क्रिकेट गतिविधियां बिना किसी रुकावट के जारी रह सकें। उन्होंने कहा, “हमने हाल ही में आगामी टी20 मैचों को धर्मशाला से मोहाली स्थानांतरित कर दिया है क्योंकि धर्मशाला में मौजूदा मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल नहीं है। वहां भारी बारिश हो रही है। धर्मशाला में लगातार हो रही इस बारिश के कारण हमने फैसला किया कि मैचों को मोहाली में स्थानांतरित किया जाए ताकि मौसम की वजह से क्रिकेट गतिविधियां बिना किसी बाधा के जारी रह सकें।”

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2027 के ऑक्शन की डेट और वेन्यू हुए कन्फर्म, तीन साल बाद भारत में होगी नीलामी