विराट कोहली ने बाबर आजम-क्रिस गेल का रिकॉर्ड किया धराशायी, टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

विराट कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी दर्ज करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बाबर आजम और क्रिस गेल को पीछे छोड़ा। कोहली ने 47वीं बार शतकीय साझेदारी की।

विराट कोहली ने बाबर आजम-क्रिस गेल का रिकॉर्ड किया धराशायी, टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के टी20 मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट पर 240 रन का स्कोर खड़ा किया। बेंगलुरु के टॉप ऑर्डर ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में तूफानी पारियां खेली। सॉल्ट और कोहली ने पहले विकेट के लिए 65 गेंद में 120 रन की भागीदारी निभाई। इस साझेदारी की बदौलत विराट कोहली के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। टी20 क्रिकेट में कोहली के अब 47 शतकीय पार्टनरशिप का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में क्रिस गेल और बाबर आजम को पीछे छोड़ा।

विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में अपनी 47वीं शतकीय साझेदारी दर्ज की, जो इस प्रारूप में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है। वह बाबर आजम (46), क्रिस गेल (46), डेविड वॉर्नर (45) और फाफ डुप्लेसी (40) से भी आगे निकल गए। विराट कोहली को हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेजा। विराट कोहली ने 38 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। विराट कोहली आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने चार मैचों में 179 रन बनाए हैं और जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।

गत चैंपियन टीम के लिए पाटीदार और टिम डेविड (नाबाद 34 रन, 16 गेंद, दो चौके, तीन छक्के) ने आते ही तेजी से रन जुटाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पाटीदार (20 गेंद) ने आते ही छक्कों और चौकों की झड़ी लगाकर आईपीएल में अपना सबसे तेज अर्धशतक जड़ा जिसके लिए उन्होंने 17 गेंद खेलीं जिसमें चार चौके और पांच छक्के जड़े थे। मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर, मिचेल सैंटनर, हार्दिक पंड्या और ट्रेंट बोल्ट को एक एक विकेट मिले।

पारी की शुरुआत कोहली ने बोल्ट की गेंद पर जोरदार छक्का जड़कर की। जहां कोहली बीच-बीच में बाउंड्री लगाते रहे तो वहीं उनके जोड़ीदार सॉल्ट ने रन गति को तेज करने की जिम्मेदारी संभाली। इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने तेज गेंदबाजों बोल्ट और हार्दिक के खिलाफ बाउंड्री लगाईं। सॉल्ट ने बोल्ट की गेंद को स्टैंड में छक्के के लिए भेज दिया जबकि सैंटनर की गेंद पर उन्होंने लगातार तीन छक्के जड़े।

इससे आरसीबी के 50 रन 4.2 ओवर में ही पूरे हो गए थे, इससे उन्होंने मुंबई इंडियंस को मजबूर कर दिया कि वे जसप्रीत बुमराह (35 रन देकर कोई विकेट नहीं) को पावरप्ले में ही दूसरा ओवर फेंकने के लिए वापस बुला लें जो कि आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में सिर्फ छह रन दिए, लेकिन इसके बावजूद आरसीबी ने पावरप्ले में 71 रन बना लिए थे। विकेट लेने के लिए बेताब मुंबई इंडियंस ने आखिरकार 11वें ओवर में गेंद शार्दुल को सौंपी। शार्दुल ने सॉल्ट को कवर पर खड़े हार्दिक के हाथों कैच करवाकर पहला विकेट दिलाया जिससे पहले विकेट की साझेदारी टूट गई।

पाटीदार ने फिर साधारण गेंदबाजी का फायदा उठाते हुए अर्धशतक जड़ा। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत शार्दुल की गेंद को कवर के ऊपर से उठाकर चौका जड़ते हुए की और फिर मार्कंडेय की खराब लेंथ का पूरा फायदा उठाते हुए इस लेग-स्पिनर पर लगातार तीन छक्के जड़े। देखते ही देखते पाटीदार ने नौ गेंद में 34 रन बना लिए। मुंबई ने शार्दुल को ऑफ-साइड से बाहर गेंदें डालने के लिए लगाया, लेकिन वे ज्यादातर मौकों पर ऐसा करने में चूक गए।

शुरुआत में सॉल्ट की आक्रामक बल्लेबाजी और फिर बीच के ओवरों में पाटीदार की तूफानी बल्लेबाजी के बाद कोहली को अपना अर्धशतक पूरा करने का मौका मिला। लेकिन वह 37 गेंद में 50 रन बनाते ही 15वें ओवर में आउट हो गए। अपने पहले ओवर में 22 रन देने वाले सैंटनर ने अपने बाकी ओवरों में काफी कसी गेंदबाजी की और पाटीदार का विकेट लेकर अपना स्पैल समाप्त किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।