Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2026 trade alert LSG and Delhi Capitals have shown interest in Mohammed Shami chance he may be traded to one of them
IPL 2026 का बड़ा ट्रेड अलर्ट, इन 2 टीमों ने मोहम्मद शमी में दिखाई दिलचस्पी; बन सकती है बात

IPL 2026 का बड़ा ट्रेड अलर्ट, इन 2 टीमों ने मोहम्मद शमी में दिखाई दिलचस्पी; बन सकती है बात

संक्षेप: IPL 2026 का बड़ा ट्रेड अलर्ट सामने आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस बार एक नई टीम मिल सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद उनको ट्रेड कर सकती है, जिसमें एलएसजी और डीसी ने दिलचस्पी दिखाई है।

Thu, 13 Nov 2025 04:51 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IPL 2026 का बड़ा ट्रेड अलर्ट सामने आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस बार एक नई टीम मिल सकती है। आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन और चोटों का सामना करने वाले तेज गेंदबाज को सनराइजर्स हैदराबाद रिलीज करने के बारे में सोच रही थी, लेकिन अब एसआरएच इस पेसर को ट्रेड करने के मन में है। अच्छी बात ये है कि इस धाकड़ तेज गेंदबाज के लिए दो टीमों ने दिलचस्पी दिखाई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद लखनऊ सुपर जायंट्स या फिर दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड कर सकती है। इस बात की पूरी संभावना है कि ये ट्रेड डील ऑल कैश या फिर किसी खिलाड़ी के साथ हो सकती है। सनराइजर्स चाहेगी कि मोहम्मद शमी के बदले उनके जैसा ही कोई खिलाड़ी मिले। मोहम्मद शमी को SRH ने जेद्दा में हुई पिछले मेगा ऑक्शन में 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, वे इस बार नई टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

पिछले सीजन में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन मामूली रहा था। 56.17 के निराशाजनक औसत और 11.23 के इकॉनमी रेट से सिर्फ छह विकेट को उनको मिले थे। 35 वर्षीय तेज गेंदबाज वैसे भी टीम इंडिया में सिलेक्शन को लेकर सुर्खियों में हैं। उनको किसी भी टीम में नहीं चुना जा रहा है, क्योंकि ऐसा लगता है कि कप्तान, कोच और सिलेक्टर्स उनसे आगे बढ़ गए हैं। शायद ही उनको कभी इंडियन टीम के लिए खेलने का मौका मिले। उम्र, फिटनेस और चोटों के कारण उनके करियर पर ब्रेक लगा है।

अपने 12 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में लंबे समय तक भारतीय आक्रमण की अगुवाई की है, जिसमें 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं, लखनऊ सुपर जायंट्स उन्हें खरीदने की कोशिश कर रही है और दिल्ली कैपिटल्स भी उतनी ही उत्सुकता दिखा रही है। अब देखना यह होगा कि SRH प्रबंधन इस स्थिति से कैसे निपटता है। अगर यह सौदा हो जाता है, तो यह एकतरफा सौदा होगा। नीलामी पूल में शामिल होने की भी संभावना है, लेकिन पूरी तरह से नकद सौदे वाली स्थिति ज़्यादा संभावित लगती है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |