Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2026 to start from March 26 and final on May 31 BCCI informs franchises ahead IPL Auction
ऑक्शन से पहले ही हो गया ऐलान, जानिए कब शुरू होगा IPL 2026 और कब खेला जाएगा फाइनल?

ऑक्शन से पहले ही हो गया ऐलान, जानिए कब शुरू होगा IPL 2026 और कब खेला जाएगा फाइनल?

संक्षेप:

IPL 2026 की शुरुआत कब से होगी और संभावित तौर पर फाइनल मुकाबला किस दिन खेला जाएगा? इसकी जानकारी बीसीसीआई ने टीमों को दे दी है। ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने बता दिया है कि टूर्नामेंट किस दिन से शुरू होगा और कब तक चलेगा।

Dec 16, 2025 05:44 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IPL 2026 Auction आज यानी मंगलवार 16 दिसंबर को अबू धाबी में होना है। इससे पहले ही ये जानकारी सामने आ गई है कि आईपीएल के आगामी सीजन की शुरुआत किस दिन होगा और किस दिन फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बीसीसीआई ने ऑक्शन से एक दिन पहले ही आईपीएल की सभी टीमों को बता दिया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत गुरुवार 26 मार्च से होगी और रविवार 31 मई को फाइनल खेला जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो सोमवार 15 दिसंबर की शाम को अबू धाबी में आईपीएल के अधिकारियों और आईपीएल की टीमों के बीच एक मीटिंग हुई थी, जिसमें फैसला लिया गया है कि आईपीएल 2026 कब से कब तक खेला जाएगा। आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। हालांकि, इस सवाल का जवाब अभी नहीं मिला है कि क्या यह टूर्नामेंट बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होगा या नहीं? अबू धाबी के W होटल में प्री-ऑक्शन मीटिंग में शामिल हुए फ्रेंचाइजी प्रतिनिधियों के बीच यह एक बड़ा मुद्दा था।

IPL के 19 सीजन की तारीखों का खुलासा लीग के CEO हेमांग अमीन ने मंगलवार को होने वाले ऑक्शन से पहले एक ब्रीफिंग के दौरान किया। परंपरा के अनुसार पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन के शहर में खेला जाता है, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम को अभी मंजूरी नहीं मिली है। आईपीएल जीतने के बाद वहां विक्ट्री सेलिब्रेशन आरसीबी ने किया था, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी। ऐसे में स्टेडियम की उपलब्धता अभी भी पक्की नहीं है। हालांकि, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) को राज्य सरकार से वेन्यू पर IPL मैच होस्ट करने के लिए सशर्त मंजूरी मिल गई है, लेकिन यह तय सुरक्षा और सिक्योरिटी जरूरतों को पूरा करने पर निर्भर है।

अभिमन्यु भी लिस्ट में

चिन्नास्वामी स्टेडियम में लीग शुरू होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर एक टॉप BCCI अधिकारी ने कहा, "हमें उम्मीद है। राज्य के उप मुख्यमंत्री (डीके शिवकुमार) ने खुद ऐसा कहा है।" ये भी जानकारी सामने आ गई है कि ऑक्शन में आपको अभिमन्यु ईश्वरन भी नजर आएंगे, जिनको पहले फाइनल लिस्ट में जगह नहीं दी गई थी। एक फ्रेंचाइजी के कहने पर उनको ऑक्शन में शामिल किया गया है। वे 360वें नंबर पर फाइनल लिस्ट में हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |