सुनील नरेन ने तोड़ा कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बने

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

सुनील नरेन आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर ने कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा है।

सुनील नरेन ने तोड़ा कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बने

मुंबई इंडियंस ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों का ये पहला मुकाबला है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कैमरन ग्रीन, फिन एलन, सुनील नरेन और ब्लेसिंग मुजारबानी विदेशी खिलाड़ी हैं। इस मैच में उतरने के साथ ही वेस्टइंडीज के क्रिकेटर सुनील नरेन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा।

वेस्टइंडीज के दिग्गज सुनील नरेन आईपीएल में बतौर विदेशी खिलाड़ी सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मुंबई और कोलकाता के बीच मैच में उतरते ही उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की। सुनील नरेन ने 190 मैचों में 1780 रन बनाए हैं। नरेन ने आईपीएल में 192 विकेट भी लिए हैं। वहीं कीरोन पोलार्ड ने 189 आईपीएल मैच खेले हैं। पोलार्ड ने आईपीएल में 3412 रन बनाए हैं। पोलार्ड ने आईपीएल में 69 विकेट लिए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने 184 मैच खेले हैं। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का ज्यादातर समय हिस्सा रहे थे। डिविलियर्स के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 25 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड है। वह आईपीएल में 5,000 रन बनाने वाले चुनिंदा विदेशी खिलाड़ियों (डेविड वॉर्नर और क्रिस गेल) में शामिल हैं। उन्होंने 5162 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर डेविड वॉर्नर का आईपीएल में काफी बेहतरीन करियर रहा है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल और विस्फोटक विदेशी बल्लेबाज माने जाते हैं। वॉर्नर ने 184 मैचों में 6565 रन बनाए हैं। आईपीएल में उन्होंने चार शतक लगाए हैं। वॉर्नर एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 3 बार (2015, 2017, और 2019) ऑरेंज कैप जीती है।

ड्वेन ब्रावो का भी आईपीएल में करियर बेहतरीन रहा है। उन्होंने 161 मैचों में 183 विकेट लिए हैं, जबकि आईपीएल में उन्होंने 1560 रन बनाए हैं। ब्रावो आईपीएल के सबसे सफल विदेशी ऑलराउंडरों में से एक रहे हैं। वे अपनी यॉर्कर, स्लोअर बॉल के लिए काफी मशहूर थे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।