2 साल का बैन काफी नहीं; IPL से हटने वाले खिलाड़ियों से गुस्साए सुनील गावस्कर ने BCCI से की खास अपील
बीसीसीआई ने ऐसे खिलाड़ियों के लिए नियम बनाए हैं। जो खिलाड़ी नीलामी में बिकने के बाद अगर टूर्नामेंट से नाम वापस लेता है तो उस पर 2 साल का बैन लगता है। हालांकि सुनील गावस्कर इससे भी खुश नहीं है।

IPL 2026 का आगाज हो चुका है, मगर टूर्नामेंट के शुरू होने से ठीक पहले कुछ खिलाड़ियों के अचानक वापस नाम लेने से टीमों का समीकरण बिगड़ गया है। इस लिस्ट में बेन डकेट और हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल है। बीसीसीआई ने ऐसे खिलाड़ियों के लिए नियम बनाए हैं। जो खिलाड़ी नीलामी में बिकने के बाद अगर टूर्नामेंट से नाम वापस लेता है तो उस पर 2 साल का बैन लगता है। हालांकि सुनील गावस्कर इससे भी खुश नहीं है। इस पूर्व भारतीय कप्तान ने बीसीसीआई से और सख्त नियम बनाने की अपील की है।
सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा, “यह एक मुश्किल मामला है। साफ तौर पर, बेन डकेट की एशेज सीरीज बहुत अच्छी रही थी, और अगर उन्हें ‘द हंड्रेड’ की नीलामी में उतनी बड़ी रकम में नहीं खरीदा गया होता, तो शायद हालात कुछ और होते। यह बात समझी जा सकती है कि ‘द हंड्रेड’ में अच्छी कीमत पर खरीदे जाने के बाद, वह शायद इस सीरीज को छोड़ने और यह कहने में काफी खुश थे कि वह अपने इंग्लैंड टेस्ट करियर पर ध्यान देना चाहते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “लेकिन हां, इस बारे में BCCI को भी सोचना चाहिए कि क्या किया जाना चाहिए, क्योंकि दो साल का बैन साफ तौर पर काम नहीं कर रहा है। आपको कुछ ऐसा करना होगा जिसका असर हो। जब तक इसका खिलाड़ी पर और उसके IPL में वापसी के मौकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, तब तक यह काम नहीं करेगा।”
बेन डकेट के IPL 2026 से हटने के फैसले ने खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता और लीग के नियमों को लेकर चल रही बहस को फिर से तेज कर दिया है। इंग्लैंड के इस बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में साइन किया था, लेकिन उन्होंने रेड-बॉल क्रिकेट को प्राथमिकता देने और अपने घर पर समय बिताने के लिए इस सीजन से हटने का फैसला किया। उनका यह फैसला एशेज और T20 वर्ल्ड कप जैसे बेहद व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के ठीक बाद आया।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


