IPL 2026 कब से होगा शुरू? हो गया कंफर्म, 19वें सीजन की दो दिन आगे खिसकी तारीख

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

When will IPL 2026 Start: आईपीएल 2026 शुरू होने की तारीख दो दिन आगे खिसक गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन है। 

IPL 2026 कब से होगा शुरू? हो गया कंफर्म, 19वें सीजन की दो दिन आगे खिसकी तारीख

भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रचा है। भारत बतौर मेजबान और लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहली टीम बन गई है। भारत ने रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से शिकस्त दी। टी20 वर्ल्ड कप समाप्त होने के बाद अब भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का धूम-धड़ाका देखने को मिलेगा। आईपीएल 2026 कब से शुरू होगा? क्रिकेट फैंस तारीख जानने को लेकर बेकरार हैं। आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने कंफर्म कर दिया है कि 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। ब्रॉडकास्टर ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले इसकी पुष्टि की। दिसंबर 2025 में आईपीएल की ओर से सभी फ्रेंचाइजी को बताया गया था कि आईपीएल 2026 का आगाज 26 मार्च से शुरू होगा लेकिन तारीख दो दिन आगे खिसक गई है।

आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल अगले हफ्ते 19वें सीजन के पूरे शेड्यूल को अंतिम रुप देने के लिए बैठक कर सकती है। दरअसल, आईपीएल शेड्यूल में देरी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से जुड़ी है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के होम ग्राउंड कोलकाता और चेन्नई हैं। वहीं, असम की राजधानी गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का दूसरा वेन्यू है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) डिफेंडिंग चैंपियन है। टूर्नामेंट के पहले मैच में आरसीबी उतरेगी। आरसीबी ने 2025 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को हराकर पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। आरसीबी का होम ग्राउंड बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम है। आरसीबी आगामी सीजन में पांच मैच बेंगलुरु और दो मुकाबले रायपुर में खेलेगी।

बता दें कि आईपीएल में कुल 10 टीमें ट्रॉफी के लिए जोर-आजमाइश करती हुई नजर आएंगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा मुंबई इंडियंस (एमआई), गुजरात टाइटन्स (जीटी), दिल्ली कैपिटल्स (डीसी), सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) दमखम दिखाएंगी। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। यह दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे अमीर क्रिकेट लीग है। चेन्नई और मुंबई लीग की सबसे सफल टीमें हैं। दोनों ने पांच-बाच बार खिताब अपने नाम किया है। सीएसके साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में विजेत बनी। एमआई ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब पर कब्जा जमाया। केकेआर ने तीन बार (2012, 2014, 2024) ट्रॉफी हासिल की है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।