संजू सैमसन ने IPL में तीसरी फ्रेंचाइजी के लिए लगाया शतक, केएल राहुल के स्पेशल क्लब में पहुंचे

Apr 12, 2026 12:26 am ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

संजू सैमसन आईपीएल के इतिहास में तीन फ्रेंचाइजी के लिए शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए शनिवार को नाबाद 115 रन बनाए। इससे पहले राहुल ने भी तीन फ्रेंचाइजी के लिए शतक लगाए हैं।

संजू सैमसन ने IPL में तीसरी फ्रेंचाइजी के लिए लगाया शतक, केएल राहुल के स्पेशल क्लब में पहुंचे

टी20 विश्व कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन का बल्ला आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में शांत रहा लेकिन शनिवार को संजू सैमसन का वर्ल्ड कप वाला फॉर्म एक बार फिर वापस आ गया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन ने दमदार शतक लगाया। उनके इस शतक की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच जीत दर्ज करने में सफल हुआ। राजस्थान रॉयल्स के लिए लगातार सात साल तक खेलने के बाद संजू जारी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हो गए हैं, जहां उन्होंने अपने चौथे मैच में शतक जड़ दिया। इसके साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में तीन अलग-अलग 3 फ्रेंचाइजी के लिए शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

संजू सैमसन ने तीसरी फ्रेंचाइजी के लिए लगाया शतक

2013 में आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले संजू सैमसन ने शनिवार को आईपीएल में अपना चौथा शतक लगाया। इसी के साथ वह केएल राहुल के बाद तीन फ्रेंचाइजी के लिए शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। संजू सैमसन ने आईपीएल में अपना पहला शतक (102) दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) के लिए 2017 में लगाया था। इसके बाद 2019 और 2021 में संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए शतक (102*, 119) जड़ा था। वहीं अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए संजू ने 56 गेंद में 115 रन की पारी खेली।

केएल राहुल पहले ही कर चुके हैं ये कारनामा

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे केएल राहुल ने आईपीएल में पांच शतक लगाए हैं। राहुल ने अपना पहला शतक पंजाब किंग्स के लिए 2019 में लगाया था। इसके बाद पंजाब के लिए उन्होंने 2020 में भी शतक मारा। राहुल ने 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दो शतक लगाए थे। आईपीएल 2025 में राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल में अपना पांचवां शतक जड़ा था।

संजू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी के बाद जैमी ओवरटन की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर मौजूदा सत्र में पहली जीत का स्वाद चखा। आईपीएल के मौजूदा सत्र में अपनी निराशाजनक शुरुआत को पीछे छोड़ते हुए सैमसन ने 56 गेंदों की नाबाद पारी में 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। उन्हें दूसरे छोर से आयुष महात्रे का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने रिटायर आउट होने से पहले 36 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाए।

सैमसन के आईपीएल करियर का यह चौथा शतक और सुपरकिंग्स के लिए पहला शतक है। सुपरकिंग्स ने दो विकेट पर 212 रन बनाने के बाद कैपिटल्स को आखिरी गेंद पर 189 रन पर ऑल आउट कर दिया और अपने घरेलू मैदान पर लगातार छह हार के बाद जीत दर्ज की।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।