रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से होंगे बाहर, RCB के खिलाफ लगी थी चोट
रोहित शर्मा गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के इंडियन प्रीमियर लीग मैच से लगभग बाहर हो गए हैं और फिलहाल टीम का मेडिकल स्टाफ उनकी जांच कर रहा है।

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग का मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी का ऑफिशियल कारण और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई इंडियंस के पिछले गेम के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग की चोट कितनी गंभीर है, यह एमआई मैनेजमेंट बुधवार शाम को प्री-मैच मीडिया कॉन्फ्रेंस में बताएगा। रोहित सोमवार को आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस के मैच के छठे ओवर में रिटायर्ड हर्ट हो गए थे, उन्होंने 13 गेंदों में 19 रन बनाए थे।
रोहित बाहर होने की कगार पर
हालांकि, अभी तक की जानकारी यह है कि एमआई के स्टार खिलाड़ी पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे। रोहित को आरसीबी के खिलाफ मैच की दूसरी इनिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, और रन-चेज के छठे ओवर में वह रिटायर्ड हर्ट हो गए।
चोटिल होकर रिटायर होने से पहले, उस ओवर की पहली गेंद से पहले मुंबई इंडियंस के फिजियो ने रोहित का इलाज किया था। इलाज के लिए खेल काफी देर तक रुका रहा, जिसके बाद वे दूसरी गेंद का सामना करने के लिए लौटे, लेकिन उन्होंने बस उस गेंद को ब्लॉक किया और चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए।
पिछले रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बड़े स्कोर वाले मैच के दौरान मुंबई इंडियन्स की पारी के छठे ओवर में रोहित को अपने पैर की मांसपेशियों में परेशानी महसूस हुई थी जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। जब रोहित 'रिटायर्ड हर्ट' होकर बाहर गए तब वह 13 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद मुंबई इंडियन्स यह मैच 18 रन से हार गई जो मौजूदा सत्र में टीम की लगातार तीसरी हार थी।
बुधवार को मुंबई इंडियन्स के ट्रेनिंग सत्र के दौरान टीम के एक अधिकारी ने कहा, ''मेडिकल टीम और कोचिंग स्टाफ उनकी जांच कर रहे हैं और हमें जल्द ही पता चल जाएगा।'' इस बीच इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स जल्द ही मुंबई इंडियन्स से जुड़ने वाले हैं। वह मौजूदा सत्र में अब तक टीम के चारों मैच से बाहर रहे हैं और बृहस्पतिवार को भी नहीं खेल पाएंगे। जैक्स और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर (अब तक दो मैच खेले हैं) ने भारत में टीम से जुड़ने से पहले कुछ और समय मांगा था।
विल जैक्स जल्द ही टीम में शामिल होंगे। कुछ संकेत थे कि इंग्लिश ऑलराउंडर मंगलवार को टीम को रिपोर्ट करेंगे, जैक्स के आने से एमआई के मिडिल ऑर्डर के साथ-साथ उनकी स्पिन बॉलिंग भी मजबूत होगी, एक ऐसा एरिया जिसमें टीम ने इस सीजन में कुछ खास अच्छा नहीं किया है। जैक्स को हाल ही में हुए वर्ल्ड कप में चार बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था, उन्होंने अपनी ऑल-राउंड स्किल्स से सबको इम्प्रेस किया था।
उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2026 में रोहित ने चार मैचों में 137 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। चोट लगने से पहले रविवार रात वे काफी अच्छी लय में दिख रहे थे। मुंबई इंडियंस, जो अपने चार में से तीन मैच हार चुकी है, को अपने इस अनुभवी और अहम खिलाड़ी की जरूरत होगी, जिसने हाल ही में इस फ्रेंचाइजी के साथ अपने 15 साल पूरे किए हैं।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



