रोहित शर्मा RCB के खिलाफ मैच में हुए रिटायर्ड हर्ट, वानखेड़े स्टेडियम में पसरा सन्नाटा
रोहित शर्मा रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में रिटायर्ड हर्ट हुए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में पावरप्ले में रोहित को हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई, जिसके बाद वह दर्द के कारण मैदान से बाहर चले गए।

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में रिटायर्ड हर्ट हुए। रोहित ने रियान रिकल्टन के साथ मिलकर मुंबई को दमदार शुरुआत दिलाई। हालांकि पावरप्ले में रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग के कारण काफी दर्द में दिखे। उन्होंने दर्द के बावजूद कुछ गेंद खेलने का फैसला किया। हालांकि जब दर्द बर्दाशत से बाहर हो गया तो उन्होंने मैदान से बाहर जाना ही उचित समझा। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव बैटिंग के लिए उतरे। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 13 गेंद में 19 रन बनाकर रिटारर्ड हर्ट हुए।
रोहित हुए रिटायर्ड हर्ट
रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन के बीच पहले विकेट के लिए 32 गेंद में 57 रन की साझेदारी हुई। रोहित के रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान के बाहर जाने के बाद मुंबई इंडियंस की पारी लड़खड़ाई। बेंगलुरु के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और रन बनाने का ज्यादा मौका नहीं दिया। सुयश शर्मा ने अपने पहले ही ओवर में रयान रिकल्टन और तिलक वर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रिकल्टन ने 22 गेंद में 37 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए। तिलक वर्मा एक रन ही बना सके।
आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा अच्छी फॉर्म में है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले मुकाबले में रोहित ने 78 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 35 और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट और विराट कोहली की सलामी जोड़ी विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़े। 11वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने फिल सॉल्ट को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को अंत किया। फिल सॉल्ट ने 36 गेंदों में छह चौके और छक्के उड़ाते हुए 78 रनों की तूफानी पारी खेली।
15वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में विराट कोहली बाउंड्री पर कैच आउट करा दिया। विराट कोहली ने 38 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 50 रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में मिचेल सैंटनर ने रजत पाटीदार को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया। रजत पाटीदार ने 20 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए (53) रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। जितेश शर्मा 10 रन बनाकर चौथे विकेट के रूप में आउट हुये। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टिम डेविड 16 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



