ऋषभ पंत के शॉट पर सब भड़के लेकिन कोच जस्टिन लैंगर का दिखा अलग अंदाज, कहा- हमसे ज्यादा वह निराश हैं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने ऋषभ पंत के आक्रमक शॉट खेलने के फैसले का सपोर्ट किया है। उनका मानना है कि पंत आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते हैं लेकिन आज वो शॉट सही से कनेक्ट नहीं हुआ और हमसे ज्यादा वह निराश है।

ऋषभ पंत के शॉट पर सब भड़के लेकिन कोच जस्टिन लैंगर का दिखा अलग अंदाज, कहा- हमसे ज्यादा वह निराश हैं

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए थे। पंत के उस शॉट की काफी आलोचना हो रही है। क्योंकि लो-स्कोरिंग मुकाबले में पंत टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पंत के जाने के बाद टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रमुख कोच जस्टिन लैंगर ने कप्तान ऋषभ पंत का सपोर्ट किया है और कहा कि वह आक्रामक क्रिकेट खेलता है और वह हमसे ज्यादा अपने कल के खेल से निराश है। लखनऊ सुपर जायंट्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

एलएसजी अपने घरेलू मैदान पर अब तक खेले गए तीनों मैच हार चुका है। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उसे यहां क्रमशः छह और सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा जबकि बुधवार को राजस्थान रॉयल्स ने उसे 40 रन से हराया। कप्तान ऋषभ पंत, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श, दक्षिण अफ्रीका के टी20 कप्तान एडन मार्क्रम और निकोलस पूरन जैसे धाकड़ बल्लेबाजों की मौजूदगी के बावजूद एलएसजी की टीम अपने घरेलू मैदान पर प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। उसने अब तक यहां तीन मैच में 141, आठ विकेट पर 164 और 119 रन ही बनाए हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा, “वह आजादी के साथ खेलना चाहतें है। हम जानते हैं कि वह किस तरह का क्रिकेट खेलते हैं और उसका अधिकतर क्रिकेट इंस्टिक्ट पर आधारित होता है। वह नंबर तीन के एक बेहद महत्वपूर्ण जगह पर खेल रहे हैं और आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते हैं, जैसा हमें पंजाब के खिलाफ मैच में दिखा भी था। हम लोग निराश हैं, लेकिन हमसे ज्यादा वह निराश है। वह आज भी आक्रामक खेलना चाहते थे, लेकिन आज उनका वह शॉट ठीक से बल्ले पर आया नहीं। विकल्प के सवाल पर लैंगर ने कहा कि ऐसा अभी भी नहीं है। हमारी समस्या यही है कि हमारे पास कई विकल्प हैं। हमारे पास इतनी भारतीय प्रतिभाएं हैं कि हम सकेवल तीन ही विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं। इसलिए आप ये नहीं कह सकते कि हम विकल्पों की कमी से जूझ रहे हैं।”

लैंगर ने कहा, ''हमारे बल्लेबाज अभी तक लय हासिल नहीं कर पाए हैं। हमारी बल्लेबाजी लाइनअप को देखते हुए सत्र की शुरुआत में किसी ने भी यह नहीं सोचा होगा कि हमारे बल्लेबाज लय हासिल नहीं कर पाएंगे। हमने इसकी कल्पना भी नहीं की थी और इसलिए हम इस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।