हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार, सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह की क्रिकेट फैन से हुई तीखी बहस

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच हुए मैच के बाद सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल करने वालो को तीखा जवाब दिया है। हरभजन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार, सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह की क्रिकेट फैन से हुई तीखी बहस

आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज धमाकेदार हुआ है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने पहले ही मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत के साथ शुरुआत की है। हाईस्कोरिंग मुकाबले में विराट कोहली, देवदत्त पडिकल और ईशान किशन का जलवा देखने को मिला। जैकब डफी ने बेंगलुरु के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की। बेंगलुरु ने 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। इस मैच में अश्विन ने हिंदी कमेंट्री में डेब्यू किया और अन्य पूर्व क्रिकेटर्स के साथ बातचीत करते दिखे। हालांकि फैंस एक बार फिर कमेंट्री पैनल में मौजूद वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और नवजोत को ट्रोल करते हुए दिखे, जिस पर हरभजन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है और आपा खोते हुए नजर आए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के पैनल को सोशल मीडिया ने ट्रोल किया। भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह खुद को रोक नहीं सके और कुछ सोशल मीडिया यूजर को करारा जवाब दिया। एक यूजर ने गाली-गलौज और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग और नवजोत सिंह सिद्धू से कहीं बेहतर हैं। इस पर हरभजन ने जवाब दिया, ''हाथी बाजार से निकलता है और कुत्ते हजार बार भौंकते हैं। यहां से निकलो टॉमी, नहीं हॉमी।''

उसी यूजर ने लिखा कि अश्विन के साथ जलन ने तेरा करियर खत्म कर दिया अब कमेंट्री पर ध्यान दे वर्ना यहां से भी रिटायर होना पड़ेगा। टर्बनेटर नहीं कमेंट्री के लिए तू टे..र है। इस पर हरभजन ने लिखा, ''कुत्ते को घी नहीं पचता और तेरे जैसे लोंडू को जवाब हजम नहीं हुआ, चल बे टोमी।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।