IPL 2026: जोश हेजलवुड पहले मैच से हुए बाहर, RCB को सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले से पहले लगा झटका
जोश हेजलवुड आईपीएल 2026 के पहले मैच का हिस्सा नहीं होंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच एंडी फ्लावर ने बताया है कि जोश हेजलवुड शुरुआती मैच के लिए तैयार नहीं है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच शनिवार को बेंगलुरु में होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से पहले फैंस को तगड़ा झटका दिया है। टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती मुकाबले में टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। कोच ने बताया है कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया का ये तेज गेंदबाज तैयार नहीं है।
हेज़लवुड हैमस्ट्रिंग समस्या के कारण पूरी एशेज सीरीज से बाहर रहे थे। जोश हेजलवुड ने पिछले साल घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ सीमित ओवर के कुछ मैच खेले थे, साथ ही नवंबर में एक शेफील्ड शील्ड मैच में भी हिस्सा लिया था। लेकिन पिछले कई महीनों में वह ज्यादातर समय बाहर ही रहे हैं।
मैच की पूर्व संध्या पर एंडी फ्लावर ने कहा, ''हेजलवुड कल पहुंचे हैं। वह फिट लग रहा है। मैंने उनसे यह भी कहा कि वह पहले की तुलना में और भी युवा दिख रहे हैं, उन्होंने अच्छा ब्रेक लिया था, लेकिन अब वापसी के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। उनका यहां होना बहुत अच्छा है। उन्हें अपने ड्रेसिंग रूम और मीटिंग्स में वापस पाना शानदार अहसास है। हालांकि, वो कल के मैच के लिए तैयार नहीं होंगे क्योंकि वो अभी प्लेन से उतरे हैं। हम उनकी फिटनेस पर नजर रख रहे हैं और उम्मीद है कि वो जल्द ही आईपीएल में अपनी एंट्री करेंगे।”
तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने पिछले सीजन टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 22 विकेट लिए थे और सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर थे। कोहली ने पिछले साल आरसीबी के लिये सर्वाधिक 657 रन बनाये जिसकी मदद से टीम ने पहली बार खिताब जीता । फ्लावर ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,'' मैं उसे करीब से (कोहली को नेट्स पर बल्लेबाजी करते) देख रहा हूं । वह अपने खेल के शिखर पर है और सुपर फिट भी । वह जबर्दस्त फिट, छरहरा और जीत का भूख लग रहा है ।''
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



