IPL 2026 में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को नहीं मिलेगा भाव, अश्विन ने कहा- खेलेगा ही नहीं

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

अश्विन का मानना है कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि लखनऊ के पास काफी तेज गेंदबाज हैं, ऐसे में उन्हें बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

IPL 2026 में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को नहीं मिलेगा भाव, अश्विन ने कहा- खेलेगा ही नहीं

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में वह पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी एक अलग पहचान बना ली है। हालांकि आईपीएल में उन्हें अपना नाम कमाना बाकी है। करीब पांच साल तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहने के बाद वह इस बार नई आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि उनके लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान नहीं होगा। भारत के पूर्व क्रिकेटर अश्विन का मानना है कि अर्जुन तेंदुलकर को आगामी आईपीएल सीजन में खेलने को ही नहीं मिलेगा।

आईपीएल 2026 नीलामी से पहले अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख रुपये में अर्जुन को टीम में शामिल किया। अश्विन का मानना है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के पास मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है और इस वजह से वह आईपीएल 2026 के ज्यादातर सीजन बेंच पर रहेंगे। अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के साथ 5 साल बिताए और इस दौरान उन्होंने पांच मैचों में तीन विकेट लिए। उन्होंने 2023 में आईपीएल डेब्यू किया था। उनका आईपीएल में पहला विकेट भुनेश्वर कुमार थे।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''अर्जुन तेंदुलकर खेलेगा ही नहीं और उस तरफ नहीं जाते हैं। मुझे लगता है ये मुश्किल होने वाला है क्योंकि वहां पर मयंक यादव, मोहसिन खान, आवेश खान और मोहम्मद शमी पहले से हैं। वहां पर काफी तेज गेंदबाज हैं। वह कैसे खेलेंगे? मुझे नहीं लगता कि उनके लिए मौका है, जब तक बहुत सारी इंजरी ना हो जाए।''

अर्जुन तेंदुलकर ने 2021 में टी20 डेब्यू किया था। अर्जुन को इसी सीजन में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया था। 29 टी20 क्रिकेट मैचों में अर्जुन ने 35 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 189 रन भी बनाए हैं।

भारत की टी20 टीम में वापसी करने की कवायद में लगे ऋषभ पंत 28 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। पंत ने पिछले साल 133.17 के निराशाजनक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और उन्होंने केवल 269 रन बनाए, जिसमें नाबाद 118 रन की एक पारी भी शामिल है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।