CSK का खुला IPL 2026 Points Table में खाता, अब ये है सीजन की सबसे फिसड्डी टीम; नहीं नसीब हुई पहली जीत

Apr 12, 2026 06:27 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

IPL 2026 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स ने भी आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर आईपीएल 2026 में जीत का खाता खोल लिया है। अब सीजन-19 में सिर्फ एक टीम रह गई है जिसने एक भी मैच नहीं जीता है।

CSK का खुला IPL 2026 Points Table में खाता, अब ये है सीजन की सबसे फिसड्डी टीम; नहीं नसीब हुई पहली जीत

IPL 2026 Points Table: ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया। यह सीएसके की इस सीजन की पहली जीत है। पहले तीन मैच हारने के बाद चेन्नई ने यह मैच जीतकर जरूर राहत की सांस ली होगी। आईपीएल 2026 में हिस्सा ले रहीं 10 में से 9 टीमों ने कम से कम एक मैच जीता है। वहीं केकेआर अब सिर्फ एकमात्र ऐसी टीम रह गई है, जिसे एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। हालांकि पॉइंट्स टेबल में उनका भी खाता खुल गया है, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स का एक मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ा था।

CSK की जीत के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल

लगातार तीन मैच हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने भी आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में जीत का खाता खोल लिया है। सीएसके अब सीजन की सबसे फिसड्डी टीम नहीं रही। चेन्नई 2 पॉइंट्स के साथ 9वें पायदान पर है। वहीं केकेआर अब 1 अंक के साथ 10वें नंबर पर खिसक गई है। वहीं सीजन की लगातार दूसरी हार का सामना कर रही दिल्ली कैपिटल्स अभी भी टॉप-4 में बनी हुई है। डीसी को चेन्नई से पहले गुजरात ने 1 रन से हराया है।

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ टॉप-4 में राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। आरआर और पीबीकेएस ने अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है। राजस्थान जीत का चौका लगाकर पहले पायदान पर बनी हुई है। वहीं पंजाब 7 अंकों के साथ दूसरे तो आरसीबी 4 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है।

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल लेटेस्ट अपडेट

टीमेंमैच खेलेजीतेहारेबेनतीजानेट रन रेटपॉइंट्स
राजस्थान रॉयल्स44002.0558
पंजाब किंग्स43010.7207
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु32101.2314
दिल्ली कैपिटल्स42200.3224
लखनऊ सुपर जायंट्स3210-0.3594
सनराइजर्स हैदराबाद4130-0.0242
गुजरात जाएंट्स3120-0.2702
मुंबई इंडियंस3120-0.7152
चेन्नई सुपर किंग्स4130-1.5322
कोलकाता नाइट राइडर्स4031-1.3151

कैसा रहा CSK vs DC मैच?

जू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी के बाद जैमी ओवरटन की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर मौजूदा सत्र में पहली जीत का स्वाद चखा। आईपीएल के मौजूदा सत्र में अपनी निराशाजनक शुरुआत को पीछे छोड़ते हुए सैमसन ने 56 गेंदों की नाबाद पारी में 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। उन्हें दूसरे छोर से आयुष महात्रे का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने रिटायर आउट होने से पहले 36 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाए।

सैमसन के आईपीएल करियर का यह चौथा शतक और सुपरकिंग्स के लिए पहला शतक है। सुपरकिंग्स ने दो विकेट पर 212 रन बनाने के बाद कैपिटल्स को आखिरी गेंद पर 189 रन पर ऑल आउट कर दिया और अपने घरेलू मैदान पर लगातार छह हार के बाद जीत दर्ज की।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।