पंजाब किंग्स ने ऐतिहासिक कारनामा कर पॉइंट्स टेबल में सबको चौंकाया, अब टॉप-4 में ये टीमें; MI सबसे फिसड्डी

Apr 20, 2026 06:49 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 54 रनों से मैच जीतकर इतिहास रच दिया है। पीबीकेएस आईपीएल इतिहास में सीजन के पहले 6 मैचों में अजेय रहने वाली पहली टीम बन गई है।

पंजाब किंग्स ने ऐतिहासिक कारनामा कर पॉइंट्स टेबल में सबको चौंकाया, अब टॉप-4 में ये टीमें; MI सबसे फिसड्डी

IPL 2026 Points Table: श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से रौंदकर इतिहास रच दिया है। पंजाब की टीम आईपीएल इतिहास में सीजन के पहले 6 मैचों में अजेय रहने वाली पहली टीम बन गई है। जी हां, इस जीत के साथ पीबीकेएस ने आईपीएल 2026 प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ा लिया है। पंजाब पॉइंट्स टेबल में डबल डिजिट अंक तक पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। उनके खाते में कुल 11 अंक है। अभी तक खेले 6 मुकाबलों में पंजाब किंग्स को 5 में जीत मिली है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 की पोजिशन पर खूंटा डालकर बैठी है।

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में ये टीमें

पंजाब किंग्स के साथ आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद है। आरआर को रविवार, 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, हालांकि इसके बावजूद टीम टॉप-4 में है।

KKR का आखिरकार खुला खासा, MI सबसे फिसड्डी

कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल 2026 में जीत का खाता आखिरकार खुल गया है। केकेआर ने सीजन के 7वें मैच में जाकर अपनी पहली जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स को उन्होंने रिंकू सिंह की धमाकेदार पारी के दम पर 4 विकेट से धूल चटाई। कोलकाता को इससे पहले 6 मैचों में 5 में हार का सामना करना पड़ा था, वहीं एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था।

KKR की इस जीत से मुंबई इंडियंस को भारी नुकसान हो गया है। एमआई आईपीएल 2026 की सबसे फिसड्डी टीम बन गई है। मुंबई के खाते में 5 मैचों में 2 ही अंक है और टीम 10वें पायदान पर है। आज मुंबई का मुकाबला शानदार फॉर्म में चल रही गुजरात टाइटंस के खिलाफ है। जीटी की नजरें जहां टॉप-4 पर होगी, वहीं मुंबई 10वें पायदान से ऊपर उठना चाहेगा।

पोजिशनटीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटपॉइंट्स
1पंजाब किंग्स6501+1.42011
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु6420+1.1718
3राजस्थान रॉयल्स6420+0.5998
4सनराइजर्स हैदराबाद63300.5666
5दिल्ली कैपिटल्स53200.3106
6गुजरात टाइटन्स53200.0186
7चेन्नई सुपर किंग्स6240-0.7804
8लखनऊ सुपर जाएंट्स6240-1.1734
9कोलकाता नाइट राइडर्स7151-0.8793
10मुंबई इंडियंस5140-1.0762

कैसा रहा PBKS vs LSG मैच?

पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्य (93 रन) और कूपर कोनोली (87 रन) के अर्धशतकों के दम पर रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 54 रन की आसान जीत दर्ज कर अपना विजय अभियान जारी रखा। वैभव सूर्यवंशी के साथ देश की सबसे रोमांचक टी20 बल्लेबाजी प्रतिभाओं से एक सलामी बल्लेबाज प्रियांश और कोनोली के बीच दूसरे विकेट के लिए 182 रन की साझेदारी से पंजाब किंग्स ने सात विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में एलएसजी की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 200 रन ही बना सकी जिसमें कप्तान ऋषभ पंत ने 43 रन, ऐडन मारक्रम ने 42 रन, मिचेल मार्श ने 40 रन और आयुष बडोनी ने 35 रन बनाए। पंजाब किंग्स के लिए मार्को यानसेन ने 37 रन देकर दो विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक और युजवेंद्र चहल को एक एक विकेट मिला।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।